फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farrukhabad: Army man commits suicide

Farrukhabad: सेना के नायक ने राइफल से गोली मारकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 01 Jul 2023 10:38 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 01 Jul 2023 10:38 PM IST
सार

यूपी के फर्रुखाबाद में सेना के नायक की आत्महत्या का मामला सामने आया है। नायक के गोली मारकर आत्महत्या करने का कारण पता नहीं चल सका है। 

विज्ञापन
Farrukhabad: Army man commits suicide
सेना के अधिकारी से मामले की जानकारी लेते पुलिस अधीक्षक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले में सेना के नायक के इंसास राइफल से रेस्ट रूम में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सैन्य अधिकारियों की सूचना पर एसपी, सीओ सिटी सहित फोरेंसिक टीम ने मौके पर जांच पड़ताल की। नायक के गोली मारकर आत्महत्या करने का कारण पता नहीं चला है। राजस्थान के जनपद जोधपुर निवासी राजेंद्र सिंह (32) राजपूत रेजिमेंट फतेहगढ़ में नायक के पद पर तैनात हैं।

विज्ञापन


वह सेंटर के किला में शनिवार को गार्ड ड्यूटी कर रहा था। ड्यूटी के बाद शाम को वह अपनी इंसास राइफल लेकर रेस्ट रूम में चला गया। वहां किसी कारणवश राजेंद्र ने इंसास से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली की आवाज सुनकर सेना के जवान रेस्ट रूम में पहुंचे। वहां राजेंद्र को लहूलुहान हालत में पड़ा पाया।
विज्ञापन


घटना की जानकारी पर सैन्य अधिकारी माैके पर पहुंच गए। उन्होंने मामले की जानकारी कर पुलिस को सूचना दी। एसपी विकास कुमार, सीओ सिटी प्रदीप कुमार सिंह, कोतवाल सचिन कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर बारीकी से छानबीन कर वहां लोगों से जानकारी की। देर शाम फोरेंसिक टीम ने रायफल पर अंगुलियों के निशान के नमूने लिए। घटना स्थल की फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी कराई गई। नायक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ सिटी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि इस संबंध में सेना की ओर से ही जानकारी दी जाएगी। कोतवाल सचिन कुमार सिंह ने बताया कि नायक राजेंद्र ने रेस्ट रूम में गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। परिजनों के आने के बाद ही कारण की जानकारी हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed