{"_id":"65f2e8262a43dec9eb0f60a3","slug":"farrukhabad-accused-of-misdeed-with-girl-on-the-pretext-of-marriage-2024-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप, पीड़िता ने युवक के घर जाकर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप, पीड़िता ने युवक के घर जाकर किया हंगामा
Thu, 14 Mar 2024 05:40 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 14 Mar 2024 05:40 PM IST
सार
यूपी के फर्रूखाबाद में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
फर्रूखाबाद जिले के कंपिल में शादी का झांसा देकर तीन वर्ष तक युवक ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद युवक दिल्ली से चला आया। युवती ने युवक के घर जाकर हंगामा किया। पुलिस युवक को पकड़कर ले आई। युवती ने युवक के खिलाफ दुष्कर्म की तहरीर दी।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवक 15 वर्ष से दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी कर रहा था। तीन वर्ष पहले युवक का दिल्ली की एक युवती से प्रेम-प्रसंग हो गया। युवक ने युवती को शादी करने का झांसा दिया। उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए। कुछ समय पहले युवक दिल्ली से वापस आ गया।
विज्ञापन
युवक की जनपद शाहजहांपुर कोतवाली जलालाबाद के एक गांव निवासी युवती से 10 मार्च को शादी हो गई। इसके बाद से युवक ने दिल्ली की युवती का फोन उठाना भी बंद कर दिया। गुरुवार को युवती दिल्ली से युवक के घर पहुंच गई। युवती ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। युवती ने युवक के खिलाफ दुष्कर्म करने की तहरीर दी। एसओ जितेंद्र चौधरी ने बताया कि पूरे मामले में जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन