फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farrukhabad Accident, Waiting for daughters wedding procession, Fathers bier arrived, bike was bought for dowr

Farrukhabad Accident: बेटी की बारात का था इंतजार...पहुंची पिता की अर्थी, दहेज के लिए खरीदी थी बाइक

Tue, 25 Apr 2023 07:56 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 25 Apr 2023 07:56 PM IST
सार

Farrukhabad News: कमालगंज थाना क्षेत्र में भांजी के शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे युवक की बाइक जहानगंज कस्बा में दूसरी बाइक से टकरा गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। घटना के दो घंटे बाद सीएचसी पहुंचे दरोगा ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
Farrukhabad Accident, Waiting for daughters wedding procession, Fathers bier arrived, bike was bought for dowr
Farrukhabad Road Accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले के कमालगंज थाना क्षेत्र में भांजी के शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे युवक की बाइक जहानगंज कस्बा में दूसरी बाइक से टकरा गई। हादसे में दोनों बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

विज्ञापन

यहां चिकित्सक ने घायलों को मृत घोषित कर दिया। घटना के दो घंटे बाद सीएचसी पहुंचे दरोगा ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कन्नौज जिले के थाना विष्णुगढ़ के गांव बौराजपुर सरैया निवासी बब्लू (38) सोमवार को भांजी की शादी में शामिल होने गया था।
विज्ञापन

शादी समारोह के बाद मंगलवार सुबह करीब 8 बजे बब्लू बाइक से घर वापस जा रहा था। रास्ते में कस्बा जहानगंज में स्थित सोनकर पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रही बाइक से बब्लू की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक चालक बब्लू व जहानगंज क्षेत्र के निवासी कौशल वर्मा उर्फ छंगेलाल (23) गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया
ग्रामीणों ने घायलों को एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टर मान सिंह वर्मा ने बब्लू व कौशल को मृत घोषित कर दिया।जानकारी होते ही कौशल के परिजन सीएचसी पहुंच गए। भाई टिंकू, बहन सारिका व मां अमरा देवी शव के पास बिलखने लगे।

Farrukhabad Accident, Waiting for daughters wedding procession, Fathers bier arrived, bike was bought for dowr
Farrukhabad Road Accident - फोटो : अमर उजाला

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
चचेरे भाई रामू ने बताया कि कौशल अपनी मां अमरा देवी के लिए बुखार की दवा लेने जहानगंज जा रहा था। उधर घटना की सूचना मिलते ही बब्लू के परिजन अस्पताल पहुंचे और शव को देख चीखने चिल्लाने लगे। बब्लू की पत्नी पूनम, पुत्री काजल (19), रीतू (11) व पुत्र आकाश उर्फ राघव (16) रोते बिलखते रहे।

शादी की तैयारियों में जुटा था परिवार
बेटी की शादी के लिए परिवार के लोग तैयारियों में जुटे थे। हादसे में पिता की मौत के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गई। घटना के बाद घर में चीख पुकार मच गई। बेटी की बारात आने का इंतजार था, लेकिन घर पिता की अर्थी पहुंच गई।

Farrukhabad Accident, Waiting for daughters wedding procession, Fathers bier arrived, bike was bought for dowr
Farrukhabad Road Accident - फोटो : अमर उजाला

दहेज के लिए खरीदी थी बाइक
दहेज के लिए सामान भी खरीद लिया गया। बुधवार को बेटी का तिलकोत्सव होना था। मंगलवार सुबह जहानगंज कस्बा में सोनकर पेट्रोल पंप के निकट बाइकों की भिड़ंत में कन्नौज जिले के विष्णुगढ़ के गांव बौराजपुर सरैया निवासी बब्लू (38) की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

एक मई को आनी थी बरात
बब्लू की 19 वर्षीय पुत्री काजल का विवाह फर्रुखाबाद जिले के सेंट्रल जेल के निकट स्थित अर्जुन नगला से तय हुआ था। बुधवार को काजल का तिलक समारोह कार्यक्रम होना है। एक मई को उसकी बरात आनी है। बब्लू शादी की तैयारियों में लगा था। उसने देने के लिए बैड, सोफा, फ्रिज, वाशिंग मशीन, बाइक आदि सामान खरीद कर रख लिया।

Farrukhabad Accident, Waiting for daughters wedding procession, Fathers bier arrived, bike was bought for dowr
Farrukhabad Road Accident - फोटो : अमर उजाला

मातम में बदलीं शादी की खुशियां
शादी के कार्ड भी बांट दिए गए। बेटी की शादी की खुशियां परिवार में छाई हुई थी। इस दौरान सड़क हादसे में बब्लू की मौत होने से खुशियां मातम में बदल गईं। शादी की तैयारी के बीच घर में खींच पुकार मच गई। बब्लू का पुत्र आकाश (16) बहन को पकड़ कर बिलखता रहा।

हेलमेट पहने होते, तो बच सकती थी जान
मंगलवार को बाइकों की भिड़ंत में बब्लू व कौशल की मौत हो गई। घटना के दौरान बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने थे। दोनों के शव अस्पताल पहुंचे तो वहां मौजूद लोग शव देखने को उमड़ पड़े। दोनों के सिर में गंभीर चोट आने से मौत हुई है। चालक अगर हेलमेट पहने होते तो उनकी जान बच सकती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed