{"_id":"64b687441b032f6349055ea5","slug":"farrukhabad-accident-dcm-collided-with-tempo-one-died-two-injured-2023-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad Accident: डीसीएम ने टेंपो में मारी टक्कर, एक की मौत, दो लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad Accident: डीसीएम ने टेंपो में मारी टक्कर, एक की मौत, दो लोग घायल
Tue, 18 Jul 2023 06:25 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 18 Jul 2023 06:25 PM IST
सार
यूपी के फर्रुखाबाद में सड़क हादसा हुआ। हादसे में टेंपो सवार एक की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
नीतू पासी की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फर्रुखाबाद जिले में डीसीएम ने टेंपो में टक्कर मार दी। इससे टेंपो सवार श्रमिक की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। हरदोई थाना हरियावा के गांव मरई निवासी नीतू पासी (25) अपने चचेरे भाई प्रदीप (24) और संदीप (22) के साथ बदायूं के सहसवान में पानी की पाइप लाइन डालने के लिए खोदाई का काम करते थे।
विज्ञापन
तीनों भाई सोमवार देर रात हरदोई के लिए टेंपो बुक करके घर जा रहे थे। बरेली-इटावा राष्ट्रीय राजमार्ग पर जैनापुर के पास सामने से आ रही डीसीएम ने टेंपो में टक्कर मार दी। इससे टेंपो पलट गया। उसमें सवार नीतू, प्रदीप व संदीप घायल हो गए। तीनों घायलों को लोहिया अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने नीतू को मृत घोषित कर दिया। नीतू दो भाइयों में बड़ा था। छोटा भाई विनीत व बहन ज्ञान देवी है। मां शांति देवी, पत्नी अर्चना व बेटा प्रांजल, छुटक्के हैं। प्रदीप ने बताया कि काम कम होने की वजह से घर जा रहे थे। नीतू घर में कमाने वाला था। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन