फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farrukhabad: 23.25 lakh cheated in the name of admission in MBBS

Farrukhabad: एमबीबीएस में प्रवेश के नाम पर 23.25 लाख ठगे, शिक्षक ने दो नामजद समेत तीन पर लिखाई रिपोर्ट

Thu, 22 Jun 2023 09:11 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 22 Jun 2023 09:11 PM IST
विज्ञापन
Farrukhabad: 23.25 lakh cheated in the name of admission in MBBS
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

फर्रुखाबाद जिले में नीट की तैयारी कर रही बेटी का स्पेशल कोटे में एडमीशन कराने के चक्कर में एक मेडिकल कालेज के शिक्षक से 23.25 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। पीड़ित ने दो नामजद समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। अमरोहा जिले के थाना रजबपुर के पीरगढ़ निवासी सुरेश सिंह मऊदरवाजा थाने के मेजर एसडी सिंह मेडिकल कालेज बघार में शिक्षक हैं।

विज्ञापन


उनकी बेटी आकांक्षा यादव यहां रहकर नीट की तैयारी कर रही है। एक फरवरी को सुरेश के मोबाइल पर सौम्या नाम की महिला ने फोन करके आकांक्षा का कोटे से मेडिकल कॉलेज में एडमीशन कराने की बात कही। उसने विनीत जोशी नाम के युवक से भी बात कराई। कई बार फोन और वाट्सएप काल से काम हो जाने का भरोसा दिया। इसमें 25 लाख रुपये खर्च होने की बात कही। 9 मई को विनीत ने नीट परीक्षा होने की बात कही। पैसे की व्यवस्था के लिए कहा गया।

विज्ञापन

29 मई को एक लिंक भेजकर ऑनलाइन चेक करने की बात कही। देखा, तो आकांक्षा का सरकारी कालेज की मैरिट के हिसाब से मैरिट प्रक्रिया पूरी होना दिखा रहा था। विनीत ने बताया कि अब 11 लाख रुपये दे दे। बाद में 14 लाख रुपये लेने आदमी वहीं आएगा। उन्होंने दो खातों में पांच व छह लाख रुपये डाल दिए। तीन जून को एक व्यक्ति यहां पहुंचा। उसने 1.25 लाख रुपये लिए। शेष खाते में भेजने को कहा। नौ जून को 11 लाख रुपये विनीत दोषी के खाते में भेज दिए। 13 जून को जब नीट रिजल्ट देखा, तो नाम नहीं था। इस पर ठगी का अहसास हो गया। नंबर भी सभी बंद जा रहे हैं। पुलिस ने 23.25 लाख रुपये की ठगी के मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed