फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Farrukhabad 16 recruitments were made irregularly then CMS and senior assistant were caught

Farrukhabad: अनियमित तरीके से कर डालीं 16 भर्तियां, तत्कालीन सीएमएस व वरिष्ठ सहायक फंसे, सख्त कार्रवाई तय

Fri, 17 Oct 2025 02:11 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 17 Oct 2025 02:11 PM IST
सार

Farrukhabad News: लोहिया अस्पताल में 16 अनियमित भर्तियों के मामले में तत्कालीन सीएमएस और वरिष्ठ सहायक दोषी पाए गए हैं। उन्होंने बिना जेम पोर्टल के नियुक्तियां कीं। अब दोनों पर शासन द्वारा कार्रवाई होना तय माना जा रहा है।

विज्ञापन
Farrukhabad 16 recruitments were made irregularly then CMS and senior assistant were caught
डॉ. राममनोहर लोहिया पुरुष अस्पताल में अनियमित तरीके से कीं 16 भर्तियां क्रासर- - फोटो : amar ujala

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले में डॉ. राममनोहर लोहिया पुरुष अस्पताल में अनियमित भर्तियों का मामला सामने आया है। जांच में तत्कालीन सीएमएस डॉ. अशोक प्रियदर्शी और वरिष्ठ सहायक गंधर्व सिंह दोषी पाए गए हैं। अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, कानपुर की रिपोर्ट में बताया गया कि दोनों ने शासन के 26 नवंबर 2024 के आदेशों का उल्लंघन करते हुए 16 पदों पर भर्ती की थी।

विज्ञापन

फतेहगढ़ निवासी पंपचालक विनोद कुमार गुप्ता को अनुबंध अवधि के बावजूद हटाकर उसकी जगह भिस्ती पद पर कार्यरत कर्मचारी संजय के पुत्र आर्यन को धोबी पद पर नियुक्त कर पंपचालक के रूप में तैनात किया गया। विनोद ने इसकी शिकायत शासन से की थी।जांच में पाया गया कि भर्तियां बिना जेम पोर्टल और निर्धारित प्रक्रिया के की गईं। पांच मार्च से 10 अगस्त 2025 के बीच वार्डबॉय, धोबी, चपरासी, पत्रवाहक सहित कई पदों पर अवनी परिधि एनर्जी संस्था के माध्यम से 16 लोगों की नियुक्ति की गई।

विज्ञापन

अवनी परिधी के कर्मियों का नहीं निकालेंगे वेतन
अपर निदेशक की रिपोर्ट में कहा गया कि सीएमएस ने कोई साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किया और कई प्रश्नों पर गैरजिम्मेदाराना उत्तर दिए। रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है, जिसके आधार पर दोनों अधिकारियों पर कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है। सीएमएस डॉ. जगमोहन शर्मा ने कहा कि फिलहाल उन्हें जांच रिपोर्ट नहीं मिली है। हालांकि संज्ञान में आ गया है। अवनी परिधी से जो भी कर्मी लगे हैं, उनके वेतन का आहरण नहीं करेंगे। फिर उच्चाधिकारियों का जैसा निर्देश होगा, वह करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed