{"_id":"61ddd503a4ed28668a39a56e","slug":"farrukhabad-10-cows-killed-after-being-hit-by-a-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबाद: ट्रेन की चपेट में आने से 10 गोवंशों की मौत, कुत्तों ने नोंचा शव, बीडीओ ने दफनाने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखाबाद: ट्रेन की चपेट में आने से 10 गोवंशों की मौत, कुत्तों ने नोंचा शव, बीडीओ ने दफनाने के दिए निर्देश
Wed, 12 Jan 2022 12:36 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 12 Jan 2022 12:36 AM IST
सार
कानपुर-फतेहगढ़ मुख्य मार्ग पर सोमवार रात शेखपुर स्थित गुमटी संख्या 138-सी के पास 10 गोवंश ट्रेन की चपेट में आकर मर गए। सुबह एक साथ 10 गोवंशों के शव पड़े देख लोग दंग रह गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शेखपुर गुमटी के पास सोमवार रात किसी ट्रेन की चपेट में आने से 10 गोवंशों की मौत हो गई। सूचना पर मंगलवार दोपहर खंड विकास अधिकारी, नगर पंचायत कर्मी पुलिस के साथ पहुंचे। कुत्ते के झुंड शवों को नोंच रहे थे। खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) के निर्देश पर प्रधान ने गोवंशों को दफन कराया।
क्षेत्र के गांव देवरान गढ़िया में कान्हा गोशाला के साथ ही हसनापुर, भरतामऊ, चौकी महमदपुर, महमदपुर अचला व सिंधौली में गोशाला संचालित हैं। इसके बावजूद बड़ी संख्या में गोवंश छुट्टा घूम रहे हैं। यह केवल किसानों की फसल ही बर्बाद नहीं कर रहे, बल्कि अपनी जान भी खतरे में डाले हैं।
कानपुर-फतेहगढ़ मुख्य मार्ग पर सोमवार रात शेखपुर स्थित गुमटी संख्या 138-सी के पास 10 गोवंश ट्रेन की चपेट में आकर मर गए। सुबह एक साथ 10 गोवंशों के शव पड़े देख लोग दंग रह गए। कुत्तों के झुंड ने शवों को नोंचना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
गुमटी से 20 मीटर दूर पांच व 10 मीटर दूर पांच गोवंशों के शव कटे पड़े थे। गेटमैन जमीर अहमद ने बताया कि रात में किसी ट्रेन की चपेट में गोवंश आ गए। इससे पहले भी इसी स्थान पर गोवंशों की मौत हुई थी। जानकारी होने पर दोपहर में बीडीओ आलोक आर्य, दरोगा हेमंत कुमार व नगर पंचायत कर्मी उदय प्रताप, ग्राम प्रधान रामसेवक व बब्लू मौके पर पहुंचे। बीडीओ ने प्रधान को जेसीबी से गड्ढा खोदवाकर शवों को दफनाने के निर्देश दिए।
प्रधान ने बघार से पहले मोड़ पर स्थित एक स्कूल के पास गड्ढा खोदवा कर गोवंश के शवों को दफनाया। बीडीओ ने बताया कि गोवंश के शवों को दफना दिया गया है। छुट्टा घूम रहे गोवंशों को पकड़कर गोशाला में भेजने का कार्य किया जा रहा है।