फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Farrukhabad: 10 cows killed after being hit by a train

फर्रुखाबाद: ट्रेन की चपेट में आने से 10 गोवंशों की मौत, कुत्तों ने नोंचा शव, बीडीओ ने दफनाने के दिए निर्देश

Wed, 12 Jan 2022 12:36 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 12 Jan 2022 12:36 AM IST
सार

कानपुर-फतेहगढ़ मुख्य मार्ग पर सोमवार रात शेखपुर स्थित गुमटी संख्या 138-सी के पास 10 गोवंश ट्रेन की चपेट में आकर मर गए। सुबह एक साथ 10 गोवंशों के शव पड़े देख लोग दंग रह गए।

विज्ञापन
Farrukhabad: 10 cows killed after being hit by a train
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शेखपुर गुमटी के पास सोमवार रात किसी ट्रेन की चपेट में आने से 10 गोवंशों की मौत हो गई। सूचना पर मंगलवार दोपहर खंड विकास अधिकारी, नगर पंचायत कर्मी पुलिस के साथ पहुंचे। कुत्ते के झुंड शवों को नोंच रहे थे। खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) के निर्देश पर प्रधान ने गोवंशों को दफन कराया।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव देवरान गढ़िया में कान्हा गोशाला के साथ ही हसनापुर, भरतामऊ, चौकी महमदपुर, महमदपुर अचला व सिंधौली में गोशाला संचालित हैं। इसके बावजूद बड़ी संख्या में गोवंश छुट्टा घूम रहे हैं। यह केवल किसानों की फसल ही बर्बाद नहीं कर रहे, बल्कि अपनी जान भी खतरे में डाले हैं।
विज्ञापन


कानपुर-फतेहगढ़ मुख्य मार्ग पर सोमवार रात शेखपुर स्थित गुमटी संख्या 138-सी के पास 10 गोवंश ट्रेन की चपेट में आकर मर गए। सुबह एक साथ 10 गोवंशों के शव पड़े देख लोग दंग रह गए। कुत्तों के झुंड ने शवों को नोंचना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुमटी से 20 मीटर दूर पांच व 10 मीटर दूर पांच गोवंशों के शव कटे पड़े थे। गेटमैन जमीर अहमद ने बताया कि रात में किसी ट्रेन की चपेट में गोवंश आ गए। इससे पहले भी इसी स्थान पर गोवंशों की मौत हुई थी। जानकारी होने पर दोपहर में बीडीओ आलोक आर्य, दरोगा हेमंत कुमार व नगर पंचायत कर्मी उदय प्रताप, ग्राम प्रधान रामसेवक व बब्लू मौके पर पहुंचे। बीडीओ ने प्रधान को जेसीबी से गड्ढा खोदवाकर शवों को दफनाने के निर्देश दिए।


प्रधान ने बघार से पहले मोड़ पर स्थित एक स्कूल के पास गड्ढा खोदवा कर गोवंश के शवों को दफनाया। बीडीओ ने बताया कि गोवंश के शवों को दफना दिया गया है। छुट्टा घूम रहे गोवंशों को पकड़कर गोशाला में भेजने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed