फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Farmers will get Urea, DAP on time: Upendra Tiwari

किसानों को समय पर मिलेगी यूरिया, डीएपी

Fri, 22 Oct 2021 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Farmers will get Urea, DAP on time: Upendra Tiwari
पार्टी कार्यालय में पदाधिकारियों को संबोधित करते राज्यमंत्री उपेंद्र नाथ तिवारी। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। किसानों को यूरिया व डीएपी की किल्लत न हो इसके लिए सरकार ने प्रबंध किया है। किसान कतई परेशान न हों। उन्हें समय पर यूरिया व डीएपी उपलब्ध होगी। ये बातें उत्तर प्रदेश खेलकूद, युवा कल्याण स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री उपेंद्र नाथ तिवारी ने गुरुवार को पार्टी कार्यालय में समीक्षा के दौरान कही।
विज्ञापन

अकबरपुर में पार्टी कार्यालय में जिला पदाधिकारी एवं विधायकों के साथ बैठक में उन्होंने विकास कार्यों की समीक्षा की। जिले के सभी 18 मंडलों से आए पदाधिकारियों से फीडबैक लिया। प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, किसान क्रेडिट कार्ड आदि के बारे में जानकारी ली और इन योजनाओं को लेकर आ रही शिकायतों को जाना। छुट्टा जानवरों से किसानों की खेती की बचाव के लिए गोशाला व नंदी शाला बढ़ाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

खेल मंत्री ने योगी और मोदी सरकार को डबल इंजन की सरकार बताया। कहा कि इसकी वजह से प्रदेश विकास की राह पर अग्रसर है। जिलाध्यक्ष अविनाश सिंह चौहान, विधायक विनोद कटियार, डॉ सतीश शुक्ला, बबलू शुक्ला, बबलू कटियार, नीरज पांडेय, दीपू मिश्रा, रामजी मिश्रा, स्वतंत्र पासवान, आशीष मिश्रा, हेमंत सिंह हेमू, विकास मिश्रा जिला मीडिया प्रभारी रहे। इसके बाद माती इको पार्क सामुदायिक भवन में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार ने गोष्ठी में स्वच्छता पर बल दिया। उन्होंने इसकी शपथ भी मौजूद लोगों को दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed