फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Farmers' Union celebrated Vasant Panchami along with Subhash Jayanti

Kanpur News: किसान संघ ने सुभाष जयंती के साथ मनाई वसंत पंचमी

Sat, 24 Jan 2026 01:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 24 Jan 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Farmers' Union celebrated Vasant Panchami along with Subhash Jayanti
कानपुर देहात। भारतीय किसान संघ आरएसएस की जिला कार्यकारिणी ने शुक्रवार को अकबरपुर स्थित शुक्ला तालाब परिसर में वसंत पंचमी उत्सव, भारत माता पूजन और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष दीपाली गुड्डन सिंह ने किया। उन्होंने मां सरस्वती को ज्ञान, विद्या और विवेक की अधिष्ठात्री देवी बताते हुए सभी पर उनकी कृपा बनी रहने की कामना की। कार्यक्रम में मंत्रोच्चार पंडित दिनकर त्रिपाठी ने किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के संयोजक मिथलेश कुमार अवस्थी ने संघ शताब्दी वर्ष पर प्रकाश डाला और कार्यकर्ताओं को 27 फरवरी से एक मार्च तक हैदराबाद में होने वाली अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की सूचना दी। उन्होंने संगठन के विविध आयामों की मजबूती पर जोर दिया। अध्यक्षता करते हुए भागवताचार्य ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन दर्शन पर चर्चा की। मुख्य वक्ता कमलेश पांडेय ने भारत माता पूजन के महत्व पर विस्तार से बताया। प्रांत के युवा प्रमुख गौरव अवस्थी ने कार्यक्रम का संचालन किया। यहां जिला उपाध्यक्ष विमल कुमार द्विवेदी, ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. कौशल किशोर अग्निहोत्री, बौद्धिक प्रमुख रवि कांत श्रीवास्तव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed