{"_id":"67aa51b3202793c34401578d","slug":"farmers-submitted-memorandum-against-privatization-of-electricity-corporation-kanpur-news-c-220-1-akb1007-122706-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: विद्युत निगम के निजीकरण के विरोध में किसानों ने सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: विद्युत निगम के निजीकरण के विरोध में किसानों ने सौंपा ज्ञापन
Tue, 11 Feb 2025 12:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Tue, 11 Feb 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
एडीओ पंचायत को ज्ञापन सौंपते भाकियू पदाधिकारी।
- फोटो : स्रोत कार्यकर्ता
राजपुर। विद्युत निगम के निजीकरण को लेकर किसानों में रोष है। सोमवार को किसानों ने भाकियू के तहसील अध्यक्ष सुरेंद्र कटियार के नेतृत्व में जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन एडीओ पंचायत को सौंपा। मांगे पूरी न होने पर प्रदर्शन की चेतावनी दी।
भाकियू कार्यकर्ताओं ने सोमवार को राजपुर ब्लाॅक कार्यालय में किसानों की समस्याएं को लेकर प्रदर्शन किया। उसके बाद एडीओ पंचायत कल्याण सिंह को ज्ञापन देकर बताया कि सूबे की सरकार बिजली को निजी हाथों में ले जाने में जुटी है। विद्युत निगम का निजीकरण रोका जाए। यमुना पट्टी के बीहड़ में सिंचाई का संकट है। बिजली के साथ नहर में पर्याप्त मात्रा में पानी छोड़ा जाए।
इटावा-कानपुर नेशनल हाईवे पर खोजाफूल में अक्सर सड़क दुर्घटना में लोगों की जान जा रही है। खोजाफूल में ओवरब्रिज बनाया जाए। जटियापुर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े अमराहट पंप कैनाल में निर्बाध बिजली आपूर्ति दी जाएं जिससे किसानों की फसलों को भरपूर सिंचाई हो सके। इस मौके पर भाकियू के राजपुर ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश नाथ, श्याम सिंह, रामआसरे, राजाराम, हीरालाल, दिनेश कुमार मौजूद रहे।