फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Farmers spoted foolmandi after Break the lock

किसानों ने ताला तोड़कर लगाई फूलमंडी

Wed, 03 Feb 2016 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर Updated Wed, 03 Feb 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
Farmers spoted foolmandi after Break the lock
नौका विहार फूलबाग में लगा ताला तोड़कर मंगलवार को किसानों ने फूल मंडी लगाई। दोपहर बाद नगर निगम ने परिसर की साफ-सफाई कराई। गेट पर ताला लगाने के बाद पुलिस बल तैनात कर दिया गया।
विज्ञापन


फूलबाग के नौका विहार में सुबह 5 बजे जमा हुए किसानों ने पहले सड़क पर मंडी लगाई। इसके बाद गेट पर नारियल फोड़ कर पूजन किया। उन्होंने गेट पर लगा ताला तोड़ दिया। इसके बाद अपनी अपनी दुकानें लगा ली। ताला तोड़ने की सूचना पर पहुंचे नगर निगम के कर्मियों ने फूल बेचने वालों को हटाकर फिर से ताला डाल दिया।
विज्ञापन


इसके साथ ही पीएसी तैनात कर दी गई। बता दें कि प्रशासन इसमें कोर्ट का हवाला देकर मंडी नहीं लगाने दे रहा है। दो दिन पूर्व सपा जिलाध्यक्ष महताब आलम ने मंडी विस्थापित करने का विरोध किया था। इसके बाद वह फूल व्यापारियों को लेकर मुख्यमंत्री के पास लखनऊ गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां पर उन्हें आश्वासन मिला था कि जब तक कोई और स्थान फूल बेचने के लिए नहीं मिल जाता है, वहां किसानों को मंडी लगाने दिया जाएगा।  इस बीच मुख्यमंत्री के विशेष कार्याधिकारी जगजीवन प्रसाद की तरफ से जारी पत्र में जिलाधिकारी से अनुरोध किया गया है कि किसानों की मंडी तब तक वहीं लगने दी जाए, जब तक कि उनके लिए कोई उचित स्थान न तलाश लिया जाए।


सपा नेत्री पर लगाया आरोप
फूल उत्पादक जन कल्याण किसान समिति के संरक्षक सोनेलाल यादव ने सपा नेत्री नीलम रोमिला सिंह पर मंडी हटवाने का आरोप लगाया। वह हमें तंग कर शिवाला में मंडी लगवाना चाहती है। इस मसले पर नीलम रोमिला सिंह का कहना है कि यह प्रशासन का मामला है, नगर निगम इसे देखे। उनका इनसे कोई लेना-देना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed