फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Farmers protested during the meeting at the airport.

Kanpur News: एयरपोर्ट में बैठक के दौरान किसानों ने किया प्रदर्शन

Fri, 31 Oct 2025 02:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
Farmers protested during the meeting at the airport.
एयरपोर्ट में हंगामा करते ग्रामीण। - फोटो : स्रोत: स्वयं
कानपुर। चकेरी एयरपोर्ट में गुरुवार दोपहर में हवाई अड्डा सलाहकार समिति की बैठक के दौरान आसपास के गांवों के तमाम किसान महिलाओं सहित गेट पर पहुंचे। वहां प्रदर्शन करते हुए उन्होंने टेनरी संचालकों और अधिकारियों पर ट्रीटमेंट प्लांट के संचालन के नाम पर खानापूरी, टेनरियों का जहरीला पानी नहर में छोड़ने, गंगा में बहाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

जहरीले पानी की वजह से गांवों में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक के बीमार होने, जमीन में तीसरे स्टेटा तक भूगर्भ जल प्रदूषित होने की शिकायत की। प्रदर्शन का पता चलते ही समिति के चेयरमैन सांसद देवेंद्र सिंह भोले, वाइस चेयरमैन सांसद रमेश अवस्थी बैठक रोककर एयरपोर्ट के बाहर पहुंचे। किसानों ने उन्हें अपनी व्यथा बताई। बताया कि जहरीले पानी की वजह से लोगों को खुजली, चर्म रोग हो रहा है। बाल झड़ रहे हैं। लोगों की किडनी खराब हो रही है। दिव्यांगता हो रही है। एक किसान ने अपने गल रहे हाथ दिखाए तो दूसरे ने बताया कि उसकी आंखों की रोशनी चली गई। एक ने अपनी किडनी खराब होने की बात कही। चेयरमैन ने किसानों को आश्वासन दिया कि वे उनके साथ हैं। उनकी लड़ाई लड़ेंगे। इसके बाद पुन: बैठक शुरू करते हुए अफसरों से नाराजगी जताई। कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed