फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Farmer's engineer daughter bid farewell by helicopter, people gathered to see her farewell

Kanpur News: किसान की इंजीनियर बेटी हेलीकॉप्टर से हुई विदा, विदाई देखने पहुंचे लोग

Sat, 06 Dec 2025 01:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 06 Dec 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Farmer's engineer daughter bid farewell by helicopter, people gathered to see her farewell
रसूलाबाद (कानपुर देहात)। कस्बा के गौतम बुद्ध नगर वार्ड में एक किसान की इंजीनियर बेटी की गुरुवार को कानपुर के एक गेस्ट हाउस में हुई। शुक्रवार को दुल्हन की विदाई के लिए दूल्हा हेलीकॉप्टर से पहुंचा। विदाई देखने के लिए ग्रामीणाें की भीड़ एकत्र हो गई।
विज्ञापन

रसूलाबाद के गौतमबुद्ध नगर निवासी अमर सिंह यादव किसान हैं। उनकी बेटी प्रतिमा सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। वह इस समय बेंगलुरु की एक कंपनी में नौकरी कर रही हैं। प्रतिमा की शादी पटना बिहार निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर विकास के साथ चार दिसंबर को कानपुर के एक गेस्ट हाउस में हुई। शादी की सभी रस्में दोनों के परिवार के बीच गेस्ट हाउस में हुई। जबकि विदाई पैतृक घर से होनी थी। इसको लेकर दूल्हा विकास शुक्रवार सुबह 11 बजे के करीब हेलीकॉप्टर से रसूलाबाद पहुंचा। यहां पर हेलीकाप्टर उतरने के लिए अमर सिंह ने अपने खेत में हेलीपैड बनवाया था। सुरक्षा को लेकर अग्निशमन विभाग व पुलिस भी मौजूद रही।
विज्ञापन

अमर सिंह ने बताया कि बेटी ने शिवली के भेवान स्थित भावा कॉलेज से बीटेक किया। इसके बाद लखनऊ से उच्च शिक्षा प्राप्त की और बेंगलुरु की एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में कार्यरत हैं। वहीं, विकास भी सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं और दिल्ली में ड्रोन बनाने वाली एक कंपनी के सीईओ हैं। बेटी की विदाई मां पुष्पा देवी व पिता ने रीति-रिवाज के अनुसार दोपहर दो बजे की करीब की। मां पुष्पा देवी ने बताया कि हर माता-पिता अपनी बेटी के लिए अच्छे भविष्य की कामना करते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि प्रतिमा उनकी इकलौती बेटी है, जबकि उनके दो बेटे शिवा और देवा है जो पढ़ाई कर रहे हैं। उन्होंने बेटियों को सशक्त बनाने का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed