फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   farmers death by electricity in farrukhabad

किसान की करंट से मौत, परिजनों ने की सड़क जाम, बोले- 'DM को बुलाओ तब हटेंगे'

Sat, 19 Aug 2017 02:28 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 19 Aug 2017 02:28 PM IST
विज्ञापन
farmers death by electricity in farrukhabad
किसान की मौत की बाद परिजनों व ग्रामीणों की सड़क जाम

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में खेत पर करंट लगने से एक किसान की मौत हो गई। घटना से गुस्साए लोगों ने इटावा-बरेली हाईवे पर जाम लगाकर पावर कॉरपोरेशन के खिलाफ प्रदर्शन किया।

विज्ञापन

शहर कोतवाली के नरायणपुर निवासी गौतम शनिवार सुबह खेत में नराई करने के लिए गया था। खेत में नराई करते समय बिजली के लोहे के पोल से उसे करंट लग गया। इससे वह खेत पर ही अचेत होकर गिर गया। खेत पर काम कर रहे अन्य लोग गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए लोहिया अस्पताल ले गए। यहां पर डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

गौतम की मौत के बाद परिजन शव लेकर घर गए और फिर बाद में बिजली कर्मियों की लापरवाही को लेकर भड़क गए। गुस्साए परिजन भीड़ के साथ शव लेकर बिजाधरपुर गांव के सामने आ गए और इटावा बरेली हाईवे पर बिजली का पोल डालकर शव रखकर जाम लगा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


फतेहगढ़ और शहर कोतवाल ने पहले नाराज लोगों को समझाने का प्रयास किया, गुस्साए लोग डीएम को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गए। इसके बाद एसडीएम सदर और सीओ सिटी ने पहुंचकर परिजनों को समझाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed