फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   farmers are disturb after bank action

कर्जमाफी की आस लगाए बैठे किसानों को लगा ‘जोर का झटका’

Fri, 24 Mar 2017 04:28 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, चित्रकूट
टीम डिजिटल, अमर उजाला, चित्रकूट Updated Fri, 24 Mar 2017 04:28 PM IST
विज्ञापन
farmers are disturb after bank action
डेमो पिक
यूपी मंत्रिमंडल की पहली बैठक में कर्ज माफी की आस लगाए लगाए किसानों को बड़ा धक्का लगा है। कर्जदार अन्नदाताओं को बैंकवालों ने ऐसा ‘जोर का झटका’ लगाया है कि अब उन्हें केवल और केवल मायूसी ही हाथ लगी है।   
विज्ञापन


योगी सरकार के शपथ लेने के अगले ही दिन ही चित्रकूटधाम मंडल में स्टेट बैंक के 17 कर्जदार किसानों के ट्रैक्टर नीलाम कर दिए गए। नीलामी का नोटिस पहली मार्च को प्रकाशित किया गया था। इन किसानों पर अभी भी 28 लाख 68 हजार 660 रुपये कर्ज बाकी है। इसकी वसूली बैंक अब राजस्व विभाग के जरिए कराएगा, यानी किसानों की बचीखुची संपत्ति भी नीलाम हो सकती है। 
विज्ञापन


चित्रकूटधाम मंडल के चारों जिलों बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा के 19 किसानों ने भारतीय स्टेट बैंक से कर्ज लेकर ट्रैक्टर खरीदे थे। मौसम की मार के चलते वे बैंक का कर्ज नहीं अदा कर सके। इन पर कुल 63 लाख 60 हजार 729 रुपये (ब्याज व अतिरिक्त खर्च अलग) का बकाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

ई-नीलामी से ट्रैक्टर नीलामी के नोटिस की खबर ‘अमर उजाला’ ने दो मार्च को प्रमुखता से छापी थी। 21 मार्च को स्टेट बैंक के बांदा क्षेत्रीय कार्यालय ने 19 में 17 किसानों के ट्रैक्टर ई-नीलामी पोर्टल के जरिए कुल 33 लाख 76 हजार रुपये में नीलाम कर दिए। इन पर 62 लाख 24 हजार 607 रुपये बाकी थे। सिर्फ दो ही किसान एक-एक लाख रुपये जमा कर नीलामी कार्रवाई से बच पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed