{"_id":"6aa701b6eea835989801e0f4","slug":"farmers-anger-erupts-over-shutdown-of-tubewell-feeder-substation-besieged-kanpur-news-c-220-1-akb1002-148885-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: नलकूप फीडर बंद होने पर फूटा किसानों का गुस्सा, उपकेंद्र घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: नलकूप फीडर बंद होने पर फूटा किसानों का गुस्सा, उपकेंद्र घेरा
Mon, 14 Sep 2026 01:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Mon, 14 Sep 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
राजपुर। सट्टी उपकेंद्र की वीसीबी (वैक्यूम सर्किट ब्रेकर) मशीन खराब होने से नलकूप फीडरों की बिजली आपूर्ति एक सप्ताह से ठप है। सिंचाई संकट से जूझ रहे किसानों ने रविवार को उपकेंद्र का घेराव कर हंगामा किया। अवर अभियंता ने किसानों को जल्द आपूर्ति चालू कराने का आश्वासन देकर शांत कराया।
रविवार को उपकेंद्र पहुंचे सट्टी गांव के किसान शकील, मुंतजिर, इस्लाम संतोष गुप्ता, रविंद्र पाल, रजा, शानू सैयद रामभजन गुप्ता आदि ने बताया कि वीसीबी मशीन खराब है। करीब एक सप्ताह से नलकूप फीडर ठप है और फसलों की सिंचाई प्रभावित हैं। धान समेत अन्य फसलों की सिंचाई के लिए किसान परेशान हो रहे हैं। बारिश के बीच भी समय पर सिंचाई नहीं होने से फसलों पर असर पड़ने की चिंता किसानों को सता रही है।
किसानों ने हंगामा करने की जानकारी उपकेंद्र में मौजूद कर्मचारियों ने अवर अभियंता राहुल साहू को दी। इसके बाद उनकी मोबाइल पर किसानों से वार्ता कराई। अवर अभियंता ने किसानों को बताया कि वीसीबी को ठीक कराने के लिए तकनीकी सहायक को बुलाया गया है। शाम तक मशीन की खामी ठीक करा ली जाएगी। इसके नलकूप फीडर की बिजली आपूर्ति बहाल की जाएगी। इसपर किसान लौट गए। अवर अभियंता राहुल साहू ने बताया कि वीसीबी को ठीक कराया जा रहा है। जल्द ही नलकूप फीडर की बिजली आपूर्ति बहाल की जाएगी।