फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Farmer was beaten to death at his in-laws' house in Unnao, dead body buried in the cell of the house, police arrested three

Unnao News: ससुराल में किसान की पीटकर हत्या, घर की कोठरी में दफनाया शव, तीन गिरफ्तार

Fri, 01 Jul 2022 08:40 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 01 Jul 2022 08:40 PM IST
सार

पुरवा थाना क्षेत्र में रिश्तों के कत्ल का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पत्नी को लाने ससुराल गए पति को उसकी पत्नी, बेटे और साले ने मिलकर मार डाला। उसका शव घर के कमरे में गाड़ दिया। हत्या के 14वें दिन घर से दुर्गंध आने पर राज खुला। 

विज्ञापन
Farmer was beaten to death at his in-laws' house in Unnao, dead body buried in the cell of the house, police arrested three
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और रोते हुए परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव जिले में पारिवारिक विवाद के चलते दो महीने से मायके में रह रही पत्नी को लाने गए अधेड़ की उसकी पत्नी, बेटे, सास और दो सालों ने पीटकर हत्या कर दी। अपना गुनाह छिपाने के लिए शव घर की कोठरी में गड्डा खोदकर दफना दिया। बेटे के घर न लौटने पर मृतक के मामा पता लगाने ससुराल गए, तो बताया कि 18 जून को आए थे और उसी दिन लौट गए थे। मां ने पुरवा कोतवाली में पुरवा कोतवाली में बेटे के गुमशुदगी की सूचना दी। पुलिस ने छह दिन पहले गुमशुदगी दर्ज की। 

विज्ञापन

ग्रामीणों द्वारा सास के घर से दुर्गंध आने की सूचना पर मृतक के परिजनों का शक पक्का हुआ, तो कोतवाली पहुंचकर जानकारी दी। गुरुवार रात को मृतक की पत्नी, बेटे व साले को कोतवाली लेकर गई पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की, तो घटना का खुलासा हुआ। लापता होने के 14वें दिन शुक्रवार को पत्नी व बेटे की निशानदेही पर बेटे के कमरे में जमीन में दफनाए गए शव को खोदवाकर निकलवाया। मां ने मृतक की पत्नी, बड़े बेटे, सास और दो सालों के खिलाफ हत्या और साक्ष्य मिटाने की रिपोर्ट दर्ज की है। 

विज्ञापन

पुरवा कोतवाली क्षेत्र के भगतखेड़ा निवासी ओमप्रकाश (44) खेती कर परिवार का पालन पोषण करता था। पत्नी सावित्री से अक्सर  विवाद होता था। 18 जून को शाम चार बजे ओमप्रकाश पत्नी को लिवाने के लिए ससुराल अमरीखेड़ा गया था। रात में खाना-खाने के दौरान पति-पत्नी में फिर विवाद हुआ तो पत्नी ने (18) साल के बेटे नीरज, भाई लल्लन, घसीटे और मां सुंदरी  के  साथ मिलकर ओमप्रकाश के साथ मारपीट की। वह खुद को बचाने के लिए छत पर चला गया, तो हमलावरों ने उसे नीचे फेंक दिया। इससे उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन

अपना गुनाह छिपाने के लिए पत्नी, बेटे व अन्य ने शव को घर में ही दफना देने की योजना बनाई और बेटे नीरज के कमरे में गड्डा खोदकर शव को दफना दिया। उधर बेटे के घर न लौटने पर मां सुमित्रा ने जगेथा निवासी भाई सुखलाल व चचेरे भाई बृजमोहन को 22 जून को बेटे की ससुराल भेजा। लेकिन ओम प्रकाश की पत्नी व अन्य लोगों ने यह कहकर चलता कर दिया कि वह तो 18 जून की रात को ही चले गए थे। बेटे का पता न चलने पर मां ने  पुरवा कोतवाली में सूचना दी। पुलिस ने  25 जून को कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज की, लेकिन जांच शुरू नहीं की। 

विज्ञापन

गुरुवार को ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को घर से दुर्गंध आने की जानकारी दी। इसपर पुलिस पहुंची और ओमप्रकाश की पत्नी, बेटे व बड़े साले को कोतवाली ले गई। अलग-अलग कड़ाई से पूछताछ की, तो हत्या की सनसनीखेज वारदात का खुलासा हुआ। शुक्रवार को पुलिस ने घर के एक कमरे में गड्ढे में दबाए गए शव को निकलवाया। कोतवाल ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया के मृतक की मां की तहरीर पर पत्नी, बड़े बेटे, दो साले और सास के खिलाफ हत्या और शव छिपाने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पत्नी, बेटे व बड़े साले को गिरफ्तार कर लिया गया है।

डिप्टी सीएम ने फोन किया तब जागी पुलिस
घटना में पुरवा कोतवाली पुलिस लगातार लापरवाही बरतती रही। पहले गुमशुदगी दर्ज करने और बाद में घटना की जांच में। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के फोन करने पर पुलिस न ओमप्रकाश की गुमशुदगी दर्ज की। इसके भी पांच दिन तब सक्रिय हुई, जब परिजनों ने घर से दुर्गंध आने का पुख्ता जानकारी दी। लखनऊ के इंद्रानगर निवासी मृतक के बहनोई कल्लू ने बताया कि उनकी जान पहचान उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक से है। 

पुलिस मामले में लगातार लापरवाही बरतती रही, तो वह उपमुख्यमंत्री से मिले और पूरी जानकारी दी। उन्होंने फोन किया तब पुलिस सक्रिय हुई और ओम प्रकाश के लापता होने के आठ दिन बाद गुमशुदगी दर्ज की। गुरुवार को जब घर वालों ने ही पूरे दावे के साथ पुलिस को यह बताया कि ओमप्रकाश की हत्या का अंदेशा है, क्योंकि घर से दुर्गंध आ रही है। तब पुलिस सक्रिय हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed