फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Farmer troubled by financial crisis hangs himself, wife says Daughters are helpless, how will they survive

Auraiya: आर्थिक तंगी से परेशान किसान ने लगाई फांसी, पत्नी बोली- बेसहारा हुईं बेटियों...कैसे होगा गुजर बसर

Sat, 21 Oct 2023 01:15 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 21 Oct 2023 01:15 PM IST
सार

Auraiya Suicide: थानाध्यक्ष गंगा दास गौतम ने बताया की मृतक के भाई रामजीत की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Farmer troubled by financial crisis hangs himself, wife says Daughters are helpless, how will they survive
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरैया जिले में सहायल थाना क्षेत्र के ग्राम नराही में शुक्रवार देर रात को एक किसान ने आर्थिक तंगी के कारण घर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह घर वालों ने नीम के पेड़ पर शव को लटका देखा, तो उनके होश उड़ गए। परिजनों ने आनन फानन में शव को पेड़ से नीचे उतारा और घटना की सूचना थाना पुलिस को दी।

विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात को नराही निवासी मृतक आशाराम (45) पुत्र रामशंकर ने नीम के पेड़ मे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के छोटे भाई रामजीत ने बताया कि मृतक की पांच बेटियां और एक आठ साल का लड़का है।
विज्ञापन

मृतक मजदूरी करके घर का खर्चा पानी उठाता था। उधर, मृतक ने सहायल ग्रामीण बैंक से 50 हजार की किसान क्रेडिट कार्ड पर लोन भी ले रखा था। उसको जमा करने के लिए लगातार बैंक से सूचना आ रही थी। वहीं, घर में जवान बेटियों की शादी के लिए भी मृतक परेशान रहता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

कई दिनों से मृतक परेशान चल रहा था
मृतक के हिस्से मे कुल एक बीघा से कुछ कम जमीन भी पड़ती है। घर का खर्चा चालने वाला स्वयं वही था। इन स्थितियों को लेकर कई दिनों से मृतक परेशान चल रहा था। आशाराम की मौत के बाद पत्नी और बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, थाना पुलिस पूरे मामले की जांच मे जुटी हुई है।

बेटियों से उठा पिता का साया...कैसे होगा गुजर बसर
आशाराम की मौत के बाद पांच बेटियों से पिता का साया उठ गया है। घर की हालत ठीक न होने की वजह से पत्नी और बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक रोजाना मजदूरी करके पैसे लाता था और उससे बच्चे बेटियों और पत्नी का खर्चा चलाता था। आशा राम की मौत के बाद, अब सवाल है कि उसके घर और बेटियों का खर्चा कैसे चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed