फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Farmer struggling with economic hardship jumps in front of freight train

Kanpur News: आर्थिक तंगी से जूझ रहे किसान ने मालगाड़ी के सामने कूदकर दी जान

Fri, 24 Oct 2025 11:39 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 24 Oct 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Farmer struggling with economic hardship jumps in front of freight train
इकदिल। थाना इकदिल के चितभवन में करीब 10 दिनों से बहन के घर रुके किसान ने गुरुवार देर रात डीएफसी रेलवे ट्रैक पर मालगाड़ी के सामने कूदकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि वह काफी दिनों से आर्थिक तंगी से परेशान था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

औरैया के कोतवाली क्षेत्र स्थित सैनिक कॉलोनी निवासी संतोष कुमार मिश्रा (50) किसान है। वह करीब 10 दिन पहले बहन गुड्डन देवी निवासी चितभवन के घर आए थे। बहनोई की तबीयत खराब चल रही थी, इसलिए वह खेती-बाड़ी के कार्य में मदद करने के लिए यहां रुक गए थे। गुरुवार की रात करीब 10 से 11 बजे के बीच वह परिजनों को बिना कुछ बताए घर से निकल गए। उन्होंने बहन के घर से कुछ दूरी पर स्थित डीएफसी रेलवे ट्रैक पर जाकर मालगाड़ी के आगे छलांग लगा दी। रात करीब साढ़े 12 बजे रेलवे कर्मियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आधार कार्ड और मोबाइल नंबर लिखी पर्ची के आधार पर मृतक की शिनाख्त की। आनंद मिश्रा ने बताया संतोष कुमार पिछले कुछ समय से आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। इसी तनाव के चलते उन्होंने यह कदम उठाया। घटना की जानकारी मिलते ही बहन गुड्डन देवी, पत्नी राधा देवी, बड़े बेटे आशु मिश्रा व छोटे बेटे अनुज मिश्रा का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना अध्यक्ष विक्रम सिंह चौहान ने बताया मृत्यु का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। प्रार्थना पत्र मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed