फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Farmer shot dead in kannauj up

Kannauj: मक्का सुखा रहे किसान की गोली मारकर हत्या, रंजिश के चलते बाइक से पहुंचे युवकों ने वारदात को दिया अंजाम

Thu, 20 Oct 2022 11:26 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 20 Oct 2022 11:26 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में गोली मारकर किसान की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
Farmer shot dead in kannauj up
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कन्नौज जिले में सड़क पर मक्का सुखा रहे किसान की रंजिश में दो युवकों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इससे परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव बलनापुर निवासी किसान चंद्र किशोर कटियार (50) बुधवार रात करीब 10 बजे गांव के बाहर सड़क पर मक्का सुखा रहे थे।

विज्ञापन


इस दौरान बाइक सवार युवकों ने चंद्र किशोर को गोली मार दी। गंभीर हालत में परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां हालत नाजुक देखकर कानपुर रेफर कर दिया। रात करीब एक बजे उपचार के दौरान चंद्र किशोर ने दम तोड़ दिया। मृतक के पुत्र रितेश ने बताया कि दो दिन पूर्व पड़ोसी गांव के दो युवकों से पिता का विवाद हुआ था। इसी रंजिश में युवकों ने गोली मारकर पिता की हत्या कर दी। एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जल्द रिपोर्ट दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed