{"_id":"5f72dae70b12130223078d15","slug":"farmer-s-death-due-to-illness-hurt-brother-hanged-himself","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमारी से किसान की मौत, आहत भाई ने लगाई फांसी, एक दिन में दो मौतों से घर में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमारी से किसान की मौत, आहत भाई ने लगाई फांसी, एक दिन में दो मौतों से घर में मचा कोहराम
Tue, 29 Sep 2020 12:29 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 29 Sep 2020 12:29 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
हरदोई के मल्लावां कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खेतहरा में बीमारी से किसान की मौत हो गई। घटना से आहत उसके छोटे भाई ने भी फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
खेतहरा निवासी श्रवण( 42 )पुत्र स्वर्गीय तुलाराम खेती करता था। परिजनों के मुताबिक सोमवार सुबह श्रवण के पेट में तेज दर्द होने पर उसे गंजजलालाबाद स्थित एक चिकित्सक के यहां से दवा दिलाई गई ।वापस घर आने पर सोमवार देर रात श्रवण की मौत हो गई।
घटना से आहत होकर उसके छोटे भाई सर्वेश( 40) ने मंगलवार सुबह गांव के पास से निकली शारदा नहर के निकट लगे पेड़ पर रस्सी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मल्लावां कोतवाल बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि दोनों शव कब्जे में लिए गए हैं। परिजनों ने भाई की मौत से आहत होकर छोटे भाई द्वारा खुदकुशी किए जाने की बात कही है।