{"_id":"60f87b6c8ebc3efbe17514e5","slug":"farmer-s-dead-body-found-in-the-field-akbarpur-news-knp641615163","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में मिला किसान का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में मिला किसान का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजपुर। सट्टी थाना क्षेत्र के ढिकची गांव में बुधवार को एक किसान का शव खेत में पड़ा मिला। उसके मुंह से झाग निकल रहा था। इससे जहरीला पदार्थ खाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
सट्टी के ढिकची गांव निवासी किसान संतोष कुमार (45) का शव बुधवार को उसके ही धान के खेत की मेड़ पर पड़ा मिला। मृतक के मुंह से झाग निकल रहा था। आसपास के खेतों में काम करने गए लोगों ने शव पड़ा देख उसके परिजनों को जानकारी दी। मृतक की पत्नी कामिनी कटियार ने पुलिस को बताया कि पति सुबह सात बजे खेत जाने की बात कहकर घर से निकले थे।
उनकी 20 साल पहले शादी हुई थी लेकिन कोई संतान न होने की वजह से संतोष परेशान रहते थे। संतोष के माता पिता की कई वर्षों पहले मौत हो चुकी है। छोटा भाई प्रमोद परिवार के साथ बाहर रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। थानाध्यक्ष कपिल दुबे ने बताया कि शव के पास में ही कीटनाशक की खाली शीशी पड़ी मिली है। प्रथमदृट्या आत्महत्या का मामला लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।