फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Farmer riding a bike dies after colliding with a truck

Kanpur News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत

Sat, 13 Dec 2025 01:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 13 Dec 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Farmer riding a bike dies after colliding with a truck
मूसानगर। थाना के नयापुरवा मोड़ के पास मुगलरोड पर शुक्रवार की शाम साढ़े सात बजे के करीब तेज रफ्तार कंटेनर ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में घायल बाइक सवार को इलाज के लिए सीएचसी पुखरायां भेजा गया, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

कानपुर नगर थाना पतारा के बारा दौलतपुर निवासी आनंद विकास (50) किसान थे। बेटे देवराज ने बताया कि पिता शुक्रवार देर शाम सात बजे के करीब बाइक से पुखरायां से गन्ने का रस लेकर आ रहे थे। मूसानगर थाना के नयापुरवा मोड़ के पास मुगल रोड पर भोगनीपुर की ओर से जा रहे ट्रक की टक्कर से वह घायल हो गए। सूचना पर आई पुलिस ने इलाज के लिए ऑटो से पुखरायां सीएचसी भेजा। जहां डॉ. राजवीर सिंह ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

अनहोनी पर पत्नी सुमन, पुत्री सारिका, विदिशा व पुत्र देवराज बिलखते रहे। बताया कि एक मकान पुखरायां कृष्णानगर मंडी में है। इस समय परिवार यहीं पर रहता है। आनंद की पत्नी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं। जिनकी बीएलओ में ड्यूटी लगी है। थानाध्यक्ष कालीचरण ने बताया कि चालक कंटेनर ट्रक को हलिया घाट मोड़ के पास छोड़कर भाग निकला। कंटेनर को कब्जे में लिया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed