फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Farmer ran away from the bull in Kanpur Dehat, died after being hit by goods train

मौत जालिम है...टलती नहीं: सांड़़ से बचकर भागा था किसान, मालगाड़ी से कटकर हुई मृत्यु, पढ़ें पूरा मामला

Fri, 07 Apr 2023 12:25 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 07 Apr 2023 12:25 PM IST
सार

Kanpur Dehat: गजनेर के जयूनिया गांव से गुजरी रेलवे लाइन पर एक दर्दनाक घटना हो गई। इसमें सांड से बचकर भागे किसान की मालगाड़ी की चपेट में आकर मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि परिजनों की तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Farmer ran away from the bull in Kanpur Dehat, died after being hit by goods train
जयूनिया गांव में गमगीन बैठे सुरजीत के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर देहात में गजनेर थाना क्षेत्र के जयूनिया गांव में सांड़ के दौड़ाने पर किसान जान बचाकर भागा था। इस दौरान मालगाड़ी की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। जयूनिया गांव निवासी सुरजीत कुमार सिंह उर्फ कल्लू (41) खेती किसानी करते थे।

विज्ञापन

उनके खेत गांव में ही कानपुर-झांसी रेलवे लाइन के किनारे है। कल्लू बुधवार की रात गेंहू की फसल की रखवाली के लिए खेत गए थे। रात 11 बजे के करीब वह खेतों के पास खड़े थे। उसी दौरान एक सांड़ ने उन्हें दौड़ा लिया। वह जान बचाने के लिए खेत के पास गुजरी रेलवे लाइन के पास पहुंचे।
विज्ञापन

तभी करसा व जयूनिया रेलवे क्रॉसिंग के बीच सामने से आ रही मालगाड़ी की चपेट में आ गए। इससे कल्लू के शरीर के चिथड़े उड़ गए। रात में भूसा लेकर उधर से जा रहे एक किसान ने इसकी जानकारी कल्लू के परिजनों को दी। इधर, गेटमैन राम लखन ने हादसे की सूचना पामा चौकी पुलिस को दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रोते-बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे थे परिजन
कल्लू की मौत की खबर पाकर पत्नी राधा व पिता राम रतन बिलखते हुए घटनास्थल पर पहुंचे। कल्लू के परिवार में माता-पिता और पत्नी के अलावा तीन बेटे हरिओम, अनुज व महेंद्र हैं। पामा चौकी प्रभारी गजेंद्र पाल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला कि सांड़ के दौड़ाने पर किसान जान बचाकर भागा था।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा 
तभी मालगाड़ी की चपेट में आकर उसकी जान चली गई। वो बुधवार की रात गेंहू की फसल की रखवाली के लिए खेत गया था। इसी दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों की तहरीर और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed