{"_id":"5c1bdff0bdec2256b61c1ada","slug":"farmer-protested-in-land-acquisition-case-upsidc-transganga-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन अधिग्रहण मामलाः किसानों ने आर-पार की लड़ाई का किया ऐलान, बोले- नहीं खुलने देंगे कार्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन अधिग्रहण मामलाः किसानों ने आर-पार की लड़ाई का किया ऐलान, बोले- नहीं खुलने देंगे कार्यालय
Fri, 21 Dec 2018 12:01 AM IST
प्रशांत कुमार
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 21 Dec 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
किसानों को समझाने का प्रयास करते अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के उन्नाव जिले में गुरुवार को बड़ी संख्या में किसानों ने जमीन अधिग्रहण मामले को लेकर ट्रांसगंगा सिटी स्थित यूपीएसआईडीसी के साइट कार्यालय को खुलने नहीं दिया। किसानों ने कार्यालय कर घेराव कर नारेबाजी की। पुलिस और जिला प्रशासनिक अधिकारी पहुुंचे, लेकिन किसानों ने उनकी एक न सुनी। देरशाम तक साइट कार्यालय पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी डटे रहे।
गुरुवार की सुबह किसान नेताओं ने ट्रांसगंगा सिटी स्थल पर बैठक की। किसान नेता सनोज यादव और हीरेंद्र निगम ने बताया कि यूपीएसआईडीसी ने गलत तरीके से किसानों की जमीनों का अधिग्रहण किया था। किसानों को गुमराह कर उनकी जमीनें अपने नाम करा ली। कहा कि उनकी जमीन वापस दिलाई जाए या फि र उन्हें उसकी सही कीमत दी जाए। इस दौरान कई बार पुलिस से किसानों की नोकझोंक भी हुई।
सिटी मजिस्ट्रेट राकेश कुमार और सीओ सिटी उमेश चंद्र त्यागी ने किसानों को शांत कराने का प्रयास कर साइट आफि स खुलने की बात कही, लेकिन वह नहीं माने। दोनों अधिकारी खबर लिखे जाने तक बैराज स्थित ट्रांसगंगा सिटी के यूपीएसआईडीसी कार्यालय के बाहर किसानों के साथ मौजूद रहे।