फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Farmer murdered by smashing his face with a brick, body found lying near the kiosk

Kanpur News: किसान की ईंट से चेहरा कूच कर हत्या, गुमटी के पास पड़ा मिला शव

Tue, 09 Sep 2025 02:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Tue, 09 Sep 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Farmer murdered by smashing his face with a brick, body found lying near the kiosk
मूसानगर। थाना क्षेत्र के खिरियनपुर निवासी किसान का खून से लथपथ शव गांव के बाहर रखी गुमटी के पास पड़ा मिला। वह पास के गांव में दोस्त के यहां गए बड़े भाई से रुपये लेने निकला था। मृतक के चेहरे पर चोट के निशान होने पर परिजन ने ईंट से चेहरा कूच कर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

खिरियनपुरवा निवासी रामशरण (35) खेती किसानी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। सोमवार सुबह 6:30 बजे के करीब खेतों की ओर गए किसानों ने उनका शव गांव के बाहर जिगनिस पुरवा निवासी हलकेश की गुमटी के पास पड़ा देखा। उनके चेहरे पर चोट के निशान थे। साथ ही उनकी बाइक गुमटी से सटी हुई खड़ी मिली। पास में ही उनकी चप्पल भी पड थीं। घटना की जानकारी पर परिजन मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

रामशरण की पत्नी सीमा ने बताया कि पति मवेशियों की खरीद फरोख्त भी करते थे। उन्होंने गांव के अंकुश की भैंस उधार बिकवाई थी। रविवार शाम को पति घर पर थे। पशुस्वामी के रुपये मांगने पर उन्होंने जेठ राजा सिंह से 23 हजार रुपये मांगे थे। उनके शेरपुर में होने के चलते पति शाम छह बजे के करीब बाइक से उनके पास से रुपये लेने गए थे। वहां से दोनों लोग बाइक से घर के निकले थे। जेठ को गांव के बाहर छोड़ने के बाद पति घर नहीं लौटे। सुबह उनका शव खून से लथपथ पड़ा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप लगाया कि पति की ईंट से चेहरा व सिर कूच कर हत्या की गई है। घटना की जानकारी पर एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडेय, एएसपी राजेश पांडेय, सीओ भोगनीपुर संजय सिंह, थानाध्यक्ष कालीचरन कुशवाहा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटना स्थल पर फोरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाने के साथ परिजन व ग्रामीणों से पूछताछ की। पुलिस ने मृतक के पिता शिवनाथ की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
.........................
घटना स्थल पर नहीं मिला किसान का मोबाइल
किसान की हत्या के मामले में पुलिस की छानबीन के दौरान उसके पैंट की जेब से करीब 80 रुपये मिले हैं। साथ ही कुछ दूरी पर खून से सनी दो ईंटें भी मिली हैं। जबकि किसान का फोन घटना स्थल से बरामद नहीं हो सका है। पूछताछ में पत्नी ने पुलिस को बताया कि देर रात तक पति के घर न आने पर वह फोन मिला रही थीं, जिस पर फोन नेटवर्क से बाहर बता रहा था।
.................
शराब ठेका के सीसीटीवी कैमरे के काम न करने से बढ़ी परेशानी
किसान की हत्या के मामले में पुलिस कई बिंदुओं पर छानबीन कर रही है। कुछ संदिग्धों से पूछताछ भी कर रही है। पुलिस को घटना स्थल से कुछ दूरी पर स्थित शराब ठेका के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे से हत्यारों तक पहुंचने में अहम सुराग लग सकते थे। मगर कैमरों के काम न करने से पुलिस की मुसीबत बढ़ी है। थानाध्यक्ष कालीचरन कुशवाहा ने बताया कि पुलिस ठेका पर कैमरों की जांच करने पहुंची थी। वहां कैमरे बंद मिले। संचालन ने बताया कि कैमरा सौर्य ऊर्जा से संचालित होते हैं। धूप अधिक न निकलने की वजह से बैटरी चार्ज न होने से कैमरे रात में संचालित नहीं हो सके हैं। हालांकि पुलिस सर्विलांस की मदद से घटना स्थल के आसपास सक्रिय मोबाइल नंबरों की जांच करवा रही है।
..............
बेरहमी से प्रहार कर की गई थी हत्या
किसान के शव का सोमवार दोपहर में अकबरपुर में पोस्टमार्टम करवाया गया। जिसमें उसकी मौत की वजह चोट लगने से अधिक रक्तश्राव होने से पाया गया। किसान के सिर व चेहरे में चार चोट के निशान मिले हैं। वजनीली वस्तु से प्रहार किए जाने से उसके जबड़े, नाक व मत्थे की हड्डी टूटी मिली है।
..................
आकर खाना खाने की बात कहकर घर से निकले थे पति
किसान रामशरण की ईंट से कूच कर हत्या के बाद पत्नी सीमा, बेटी दीपा, बेटा दीपराज व परिजन रो-रोकर बेहाल हैं। सीमा ने बताया कि शाम को पति ने घर आने पर सब्जी रोटी बनाने के लिए कहा था। वह जेठ से रुपये लेने के बाद घर आकर खाना खाने की बात कहकर निकले थे। सुबह पति की हत्या होने की जानकारी मिली।

.....................
बयान
शव पर चोट के निशान मिले हैं। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। घटना की गहना से तहकीकात की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। -श्रद्धा नरेंद्र पांडेय, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed