{"_id":"5e0c5d168ebc3e87d01309b8","slug":"farmer-missing-from-the-road-fear-of-kidnapping","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट: अपहरण कर खोवा व्यापारी को गोली मार उड़ाया, बाइक रोक रास्ते से जंगल ले गए थे बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट: अपहरण कर खोवा व्यापारी को गोली मार उड़ाया, बाइक रोक रास्ते से जंगल ले गए थे बदमाश
Wed, 01 Jan 2020 02:26 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 01 Jan 2020 02:26 PM IST
विज्ञापन
अपहरण कर खोवा व्यापारी को गोली मार उड़ाया
- फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट जिले के मानिकपुर में नये साल के पहले दिन बुधवार की सुबह थानाक्षेत्र के रानीपुर मार्ग पर बाइक से खोवा बेचने जा रहे व्यापारी को अज्ञात बदमाशों ने दबोच लिया। अपहरण कर उसे जंगल की ओर ले गए। जानकारी होते ही पूरे क्षेत्र सनसनी फैल गई।
एसपी अंकित मित्तल मयफोर्स अपहृत को सकुशल मुक्त कराने के लिए जंगल में घेराबंदी शुरू की। इधर, पुलिस अपहृत व बदमाशों की तलाश करती रही उधर बदमाशों ने अपहृत की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक के शरीर में दो गोली मारी गई है।

Trending Videos
शाम को पुलिस को जंगल से शव बरामद होने पर पोस्टमार्टम को भेजा है। डीआईजी ने दीपक कुमार ने घटना स्थल पहुंचकर जानकारी की है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। पाठा क्षेत्र के जिगनवार के जंगल के समीप बुधवार को सवेरे लगभग आठ बजे रानीपुर गांव निवासी अंतिम कुशवाहा पुत्र महादेव प्रतिदिन की तरह खोवा बेचने बाइक से सवेरे मानिकपुर कस्बा जाने को निकला था।
जिगनवार जंगल के पास अज्ञात बदमाशों ने युवक को रोक लिया।खोवा लदी बाइक वहीं फेंक कर अपहरणकर्ता उसे जंगल की ओर ले गए। इसी बीच व्यापारी ने फोन से घर में बताया कि बदमाश लिए जा रहे हैं। यह खबर मिलते ही परिजनों के होश उड गए। इसके बाद मोबाइल बंद हो गया। उन्होंने थाने में मामले की सूचना दी।

इधर अपहरण की जानकारी होने पर एसपी अंकित मित्तल खुद तत्काल भारी पुलिस बल के साथ अपहृत को सकुशल मुक्त कराने को जंगल में खोजबीन करने लगे। लगभग सात घंटे बाद शाम तीन बजे बदमाशों ने व्यापारी के पेट व पैर में गोली मारकर हत्या कर दी। शाम को लगभग चार बजे इस इलाके के चरवाहों ने एक शव पडा होने की जानकारी गांव में दी।
इसके बाद सूचना मिलने पर पुलिस मरवरियादाई मंदिर के समीप पहुंची। शव को बरामद कर परिजनों से शिनाख्त कराई। शव को पुलिस ने पंचनामा बाद पोस्टमार्टम को भेजा है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर डीआईजी दीपक कुमार घटना स्थल पहुच गए।

उन्होंने घटना का खुलासा कर बदमाशों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह मामला आपसी रंजिश का लगता है। अबतक किसी बदमाश या डाकू गैंग द्वारा वारदात करने की बात सामने नहीं आई है। इसकी गहन जांच कराई जा रही है।
बताया गया कि मृतक का घर मानिकपुर कस्बे में भी है। जहां किराने की दुकान करता था। रोज की भांति गांव से खोवा लेकर मानिकपुर में बेंचने के बाद दिनभर दुकान में रहकर शाम को घर वापस जाता था। मृतक के दो पुत्र, एक पुत्री, पत्नी प्रतिभा रो-रोकर बेहाल है।