फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Farmer drank poison along with his family, was stressed due to debt, two including an innocent died

Etawah: किसान ने परिवार सहित पिया जहर…कर्ज में डूबने से था तनाव, मासूम समेत दो की मौत, एक की हालत नाजुक

Tue, 27 Aug 2024 10:43 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 27 Aug 2024 10:43 AM IST
सार

Etawah News: सैफई में सूदखोरों के कर्ज में डूबे किसान ने परिवार सहित कोल्ड्रिंक में जहर पी लिया। घटना में  में मासूम बच्ची सहित किसान की मौत हो गई, जबकि विधवा भाभी की हालत नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन
Farmer drank poison along with his family, was stressed due to debt, two including an innocent died
अस्पताल में भर्ती महिला - फोटो : amar ujala

विस्तार

इटावा जिले में कर्ज में डूबे किसान ने मानसिक तनाव में आकर परिवार सहित कोल्ड्रिंक में जहर पी लिया। इससे मासूम बच्ची सहित किसान की मौत हो गई, जबकि विधवा भाभी की हालत नाजुक बनी हुई है। परिजनों के मुताबिक करीब तीन लाख रुपये का कर्ज था। सूदखोर लगातार दबाव बना रहा था। इस कारण किसान ने यह कदम उठा लिया।

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव भदेई निवासी दयाशंकर (28) पुत्र बीरेंद्र सिंह ने अपने बड़े भाई स्व. उमाशंकर की पत्नी पूजा (30)  उसकी 13 माह की मासूम बच्ची शिवि को सोमवार की सुबह घर पर कोल्ड्रिंक में सल्फॉस मिलाकर पी ली। घटना के वक्त किसान की मां गांव में अपने दो अन्य नातियों के साथ गई हुईं थी। जब वापस आई, तो मासूम सहित तीनों को घर के आंगन में तड़पता देखा।
विज्ञापन

इस पर शोर मचाया, जिस पर पड़ोसी आ गए। उन्होंने निजी वाहन से उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के इमरजेंसी ट्रॉमा सेंटर भर्ती कराया, जहां पर इलाज के दौरान सोमवार देर रात दयाशंकर व उसकी मासूम बच्ची शिवि की मौत हो गईं। वहीं, पूजा की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतक की मां सरोज देवी ने आरोप लगाते हुए बताया कि पड़ोस के रहने वाले उपेंद्र, जितेंद्र, रिंकू की वजह सेपुत्र ने यह कदम उठाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन



एक साल पहले बेच दिया था एक बीघा खेत
इन लोगों की वजह से हमारा परिवार खत्म हो गया है। आरोप लगाया कि यह लोग गांव में दुकान किए हुए हैं। वहां पर यह शराब बेचते हैं। हमारे बेटे को उन्होंने पहले उधार शराब दी। इसके बाद में कई गुना रुपयों का बिल बनाकर कर्ज कर दिया था। इसकी वजह से एक साल पहले एक बीघा खेत बेच दिया था। उसका  रुपये यह लोग ले चुके थे।

दो दिन से बेटे को प्रताड़ित कर रहे थे आरोपी
इसके बाद भी इन लोगों का कर्ज कम नहीं हुआ। दो दिन से लगातार हमारे बेटे को आरोपी प्रताड़ित कर रहे थे, जिसकी वजह से उसने यह कदम उठाया है। यह भी बताया उसके दो पुत्र थे। इसमे बड़े बेटे उमाशंकर की दो वर्ष पहले कैंसर की वजह से मौत हो गई थी। उसके दो बच्चे संदेश व गौरी हैं, जिनके साथ वह गांव में अंदर गईं थीं। जब वहां से वापस आए, तो यह लोग तड़पते हुए मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed