फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Farmer dies under suspicious circumstances, murder charge filed

Kanpur News: संदिग्ध हालत में किसान की मौत, हत्या का आरोप

Fri, 15 May 2026 02:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 15 May 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Farmer dies under suspicious circumstances, murder charge filed
सिकंदरा। थाना क्षेत्र के निन्हौरा निवासी किसान की गुरुवार को संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मामले में किसान की पत्नी ने परिवार के लोगों को इलाज के बहाने बीमार पति को साथ ले जाकर खेती का बैनामा करवा लेने व हत्या करने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने छानबीन शुरू की है।
विज्ञापन

निन्हौरा निवासी रणजीत कटियार (45) खेती किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। पत्नी सुनीता ने बताया कि पति कई दिन से बीमार थे। 12 मई को परिवार के लोग उन्हें इलाज के बहाने घर से ले गए। आरोप लगाया कि परिचित पति को तहसील ले गए और उनके हिस्से में पड़ने वाली करीब छह बीघा जमीन का दान के जरिए फर्जी तरीके से बैनामा करवा लिया। इसके बाद से परिजन पति को लगातार गायब किए रहे, उसे व बच्चों को भी परिजन से नहीं मिलने दिया और न ही कोई जानकारी दी।
विज्ञापन

शक होने पर उसने मामले की सूचना पुलिस को दी तो बृहस्पतिवार को पति की मौत होने की जानकारी मिली। सुनीता ने पति की हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि परिजन इलाज करवाने की औपचारिकता दिखाकर घटना को छिपाने का नाटक करते रहे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सिकंदरा थानाध्यक्ष जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि किसान की संदिग्ध हालत में जान गई है। मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed