फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Farmer dies due to electrocution in Hamirpur, police said wires lying on the ground will be investigated

Hamirpur: करंट लगने से किसान की मौत, पुलिस बोली- जमीन पर पड़े तारों की होगी जांच, सदमे में हैं परिजन

Fri, 13 Jan 2023 10:54 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 13 Jan 2023 10:54 AM IST
सार

राठ कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक किसान की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। कोतवाल ने बताया कि जमीन पर पड़े तारों की जांच करवाई जा रही है, जिसके बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Farmer dies due to electrocution in Hamirpur, police said wires lying on the ground will be investigated
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर जिले में राठ कोतवाली क्षेत्र में करंट लगने से एक किसान की मौत हो गई। मृतक के परिजनों का कहना है कि कोहरे की वजह से उन्हें बिजली के तार दिखाई नहीं दिए होंगे और वो उनकी चपेट में आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, धनौरी गांव निवासी सियाराम कुशवाहा अपने गांव के लोगों की जमीन बटाई से लेकर खेती कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे खेत से सब्जी लेने जा रहे थे। उनके पीछे गांव का ही शिवम विश्वकर्मा अपने खेत में लगी मिर्ची की फसल की रखवाली करने जा रहे थे।
विज्ञापन

इस दौरान रास्ते में पड़े बिजली लाइन की चपेट में आकर दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों को आनन फानन में राठ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने सियाराम को मृत घोषित कर दिया। वहीं, शिवम विश्वकर्मा की हालत नाजुक देख मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाल तारा सिंह पटेल ने कहा कि जमीन पर पड़े बिजली के तारों की जांच कराई जा रही है। इसके बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed