फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Farmer died due to lightning fall in Banda

किसान पर मौत बनकर गिरी आकाशीय बिजली, परिजनों में छाया मातम

Mon, 23 Sep 2019 01:28 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, बांदा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 23 Sep 2019 01:28 PM IST
विज्ञापन
Farmer died due to lightning fall in Banda
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल
यूपी के बांदा जिले में सोमवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान की मौत हो गई। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। यह घटना बदौसा थाना क्षेत्र की है। 
विज्ञापन


यहां उतरवां निवासी राजबहादुर यादव (40) पुत्र गया प्रसाद सुबह करीब 9 बजे अपने घर से पुलिस चौकी लमेहटा किसी काम से जा रहा था। तभी गांव से कुछ दूरी बागै नदी भवनपुर घाट के नजदीक पीपल के पेड़ के नीचे पानी बरसने पर खड़ा हो गया।
विज्ञापन

तभी आकाशीय बिजली गिरने से किसान की मौके पर मौत हो गई। चरवाहों के सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और थाना बदौसा सूचना दी। लेखपाल ने भी जांच की। मृतक की पत्नी कमला देवी ने बताया की 5 एकड़ खेती है।

किसान के दो पुत्र दो पुत्रियां हैं। परिवार की आर्थिक हालत बहुत कमजोर है। पारिवारिक विवाद के किसी मुकदमे की तारीख की जानकारी लेने पुलिस चौकी लमेहटा जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed