इटावा: करंट लगने से किसान की मौत, परिजनों में हड़कंप, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
खेत में काम करने निकले 45 वर्षीय किसान की ट्रांसफार्मर से लगे तार की चपेट में आने से करंट लगने के कारण मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इटावा जिले में सैफई थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम नगला तेज में शनिवार सुबह खेत पर लगे नलकूप के ट्रांसफार्मर के पास लगे तार में करंट आने से किसान की मौत हो गई। परिजन उसे लेकर सैफई मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची सैफई पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम नगला तेज निवासी किसान रघुवीर सिंह (45) पुत्र तोताराम यादव शनिवार सुबह करीब सात बजे अपने खेत पर काम कर रहे थे। इस दौरान खेत पर लगे नलकूप के ट्रांसफार्मर से जुड़े एक तार में करंट दौड़ने से रघुवीर उसकी चपेट में आ गए। परिजन उसे पीजीआई सैफई ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की दो बेटियां और एक बेटा है। मृतका की पत्नी सुषमा और अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
किसान की मौत की खबर पर परिजन और सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण सैफई मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर सैफई थाना पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराने के लिए भेजा। मृतक के पुत्र गौरव ने बताया कि पिता खेतीबाड़ी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे।