फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   farmer died due to electric current

यूपीः खेत में लगे तारों में उतरा करंट, किसान की मौत

Sat, 13 Apr 2019 07:54 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 13 Apr 2019 07:54 PM IST
विज्ञापन
farmer died due to electric current
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
यूपी के हरदोई जिले में मवेशियों से फसल को बचाने के लिए खेत के चारों ओर लगाए गए तारों में हाईटेंशन लाइन छू जाने से करंट दौड़ गया। खेत में घुसी गाय को भगाने के दौरान किसान इन तारों की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। शनिवार को पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


पचदेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम वीरमपुर निवासी मोनू (22) पुत्र रामसागर खेती करता था। शुक्रवार देर शाम वह गेहूं की फसल काटने के लिए गया था। देर रात कुछ जानवर उसके खेत में घुस गए। वह जानवरों को भगाने लगा। इसी दौरान वह अपने खेत के पास स्थित गांव के ही रहने वाले एक किसान के खेत के करीब पहुंच गया। खेत में सुरक्षा के लिए लगे लोहे के तारों में ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन का तार छूने से करंट आ रहा था। तार को छूते ही मोनू करंट की चपेट में आ गया।
विज्ञापन


आसपास के खेतों में काम कर रहे अन्य किसानों ने मोनू के परिजनों को घटना की जानकारी दी।  जब तक मोनू को तार से अलग किया गया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया और ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शनिवार को पोस्टमार्टम कराया। पचदेवरा के थानाध्यक्ष लक्ष्मीकांत मिश्रा ने बताया कि जानकारी पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना को लेकर कोई आरोप नहीं लगाए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन



10 माह पहले ही हुई थी शादी 
 करंट लगने से मोनू की मौत की खबर सुनकर उसकी पत्नी ऊषा बिलख पड़ी। मोनू का विवाह 10 माह पहले ही ऊषा के साथ हुआ था। मोनू चार भाइयों में तीसरे नंबर का था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed