फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   farmer died because of cattle destroy crops

अन्ना मवेशियों ने आंखों के सामने रौंदी फसल सदमे से किसान की मौत, सोमवार को मिला शव लोगों में आक्रोश

Mon, 26 Aug 2019 08:14 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 26 Aug 2019 08:14 PM IST
विज्ञापन
farmer died because of cattle destroy crops
खेत में फसल बबार्द करते अन्ना मवेशी - फोटो : अमर उजाला

इटावा में ताखा के कठौतिया गांव में अन्ना मवेशियों के फसल नष्ट कर जाने से लगे सदमे से किसान की मौत हो गई। सोमवार सुबह किसान का शव खेत में पड़ा मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। विकास खंड ताखा क्षेत्र की ग्राम पंचायत कुदरैल के गांव कठौतिया निवासी महेश चंद्र (45) पुत्र बाबूराम ने अपने दो बीघा खेत में धान की फसल रोपी है।

विज्ञापन


क्षेत्र में घूम रहे अन्ना जानवरों से फसल को बचाने के लिए खेतों की रातभर रखवाली किया करते थे। सोमवार को उसका शव खेतों पर पड़ा मिला। फसल नष्ट हो चुकी थी। किसान के भाई रज्जन लाल ने बताया कि गांव के अधिकतर किसानों के खेतों पर अन्ना जानवरों से फसल को बचाने के लिए रखवाली किया करते हैं।
विज्ञापन


 

सैकड़ों की संख्या में छुट्टा जानवर फसलों को चर जाते हैं। उनके भाई की फसल को भी अन्ना जानवर काफी चर गए थे। इससे उसे काफी नुकसान हुआ था। जिससे वह परेशान रहा करता था। सोमवार की सुबह भाई का शव खेतों पर मिला तो घर में हड़कंप मच गया।

परिजनों को आशंका है कि महेश की मौत हृदयाघात से हुई है। किसान की मौत के बाद ग्रामीणों में प्रशासन के खिलाफ आक्रोश भर गया। लोगों ने जानबूझकर अन्ना जानवरों का इंतजाम न करने का आरोप लगाया। किसानों ने बताया ग्राम पंचायत में गोशाला का निर्माण काफी समय पहले ही हो चुका है। अभी तक इसे चालू नहीं किया गया है।

यह गोशाला खंड विकास कार्यालय से थोड़ी सी दूर पर है। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। ग्राम प्रधान राधाकृष्ण समाजसेवी भगवान दास ने बताया कि किसान के परिवार में चार बेटियां हैं। इसका भार किसान के ऊपर ही था उन्होंने जिलाधिकारी से किसान परिवार को नौकरी देने और आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed