{"_id":"5dadca128ebc3e93d33e7fbb","slug":"farmer-committed-suicide-due-to-crop-waste-and-debt-in-hardoi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हरदोई: फसल की बर्बादी और कर्ज से परेशान किसान ने की खुदकुशी, घर में लटकता मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई: फसल की बर्बादी और कर्ज से परेशान किसान ने की खुदकुशी, घर में लटकता मिला शव
Mon, 21 Oct 2019 09:31 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 21 Oct 2019 09:31 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : गूगल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई के बिलग्राम में कर्ज के बोझ में दबे और दो वर्ष से फसल बर्बाद होने से परेशान किसान ने रविवार रात फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बिलग्राम कस्बे के मोहल्ला कासूपेट निवासी गिरीश चंद्र (48) पुत्र शंभू दयाल के पास छह बीघा खेत था। परिवार में पत्नी माया, तीन पुत्र योगेश, अभिषेक, शिवम और एक पुत्री पल्लवी है।
पुत्र शिवम ने पुलिस को बताया कि आर्यावर्त ग्रामीण बैंक की बिलग्राम शाखा से पिता गिरीश ने 90 हजार रुपये का कर्ज खेती के लिए लिया था। दो वर्ष से फसलें बर्बाद होने और कर्ज के कारण पिता परेशान रहते थे। रविवार रात उन्होंने घर में तहमद से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुत्र योगेश ने बताया कि तीन बीघा खेत में गोभी की फसल थी, जबकि बाकी में उड़द और मक्का की फसल थी। बंदरों और छुट्टा मवेशियों ने फसल को नुकसान पहुंचा दिया था। बहन पल्लवी की शादी भी करने की पिता सोच रहे थे, लेकिन लगातार खेती में नुकसान होने से उन्होंने ये कदम उठा लिया।
एक लाख दस हजार का केसीसी, निकाले थे 90 हजार
सूत्रों के मुताबिक सात वर्ष पहले गिरीश चंद्र ने आर्यावर्त ग्रामीण बैंक की बिलग्राम शाखा से 90 हजार रुपये का लोन लिया था। गत वर्ष हुई कर्जमाफी में उसका कर्ज माफ हो गया था। इसके बाद 16 अगस्त 2018 को गिरीश चंद्र ने फिर से आर्यावर्त ग्रामीण बैंक की बिलग्राम शाखा से एक लाख 10 हजार रुपये का किसान क्रेडिट कार्ड बनवाया था। 20 फरवरी 2019 को उसने 90 हजार रुपये निकाले थे। एजीबी की बिलग्राम शाखा के फील्ड अफसर संतोष कुमार ने भी इसकी पुष्टि की है।