फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   farmer committed suicide at up

खेत में लगे पेड़ पर फांसी से झूलता मिला किसान का शव

Fri, 11 Nov 2016 06:12 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 11 Nov 2016 06:12 PM IST
विज्ञापन
farmer committed suicide at up
डेमो
महोबा के थाना कबरई के ग्राम पिड़ारी में एक किसान ने फांसी पर झूल आत्महत्या कर ली। किसान का शव खेत में लगे पेड़ पर फांसी के फंदे पर झूलता पाया गया। मृतक पर 1.75 लाख रुपये बैंक कर्ज था। फसल में पैदावार न होने से किसान परेशान रहता था। सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन


ग्राम पिड़ारी निवासी नाथूराम अहिरवार 55 पुत्र दद्दू के पास आठ बीघा भूमि थी। तीन वर्ष से फसल में उचित पैदावार नही हुई। नाथूराम ने इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक से एक लाख 75 हजार रुपये किसान क्रेडिट कार्ड पर कर्ज लिया था। फसल की पैदावार न होने से कर्ज की अदायगी नही हो सकी जिससे किसान परेशान रहता था। गुरुवार की रात किसान ने खेत में लगे पेड़ पर तौलिया से फांसी लगाकर जान दे दी। शुक्रवार की सुबह जब परिजन खेत पहुंचे तो नाथूराम का फांसी पर झूलता शव देख उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन


मृतक के चार पुत्र व तीन पुत्रियां है। नाथूराम का सबसे बड़ा पुत्र गंगाराम दिल्ली में रहकर मेहनत मजदूरी करता है। सूचना पर घर लौटे गंगाराम ने बताया कि पिता ने रात्रि में मोबाइल से बात की। जिसमें कर्ज कैसे चुकेगा और फसल की सिंचाई के  लिए डीजल की व्यवस्था करने की बात कही। गंगाराम ने बताया कि उसने पिता को कर्ज चुकने का भरोसा भी दिया था। किसान की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed