{"_id":"62261ef601597a281a712b24","slug":"farmer-burnt-alive-in-hardoi-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई: झोपड़ी में किसान की जिंदा जलकर मौत, बीड़ी से निकली चिंगारी बन गई काल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई: झोपड़ी में किसान की जिंदा जलकर मौत, बीड़ी से निकली चिंगारी बन गई काल
Mon, 07 Mar 2022 08:36 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 07 Mar 2022 08:36 PM IST
सार
यूपी के हरदोई जिले में संदिग्ध हालात में झोपड़ी में आग लगने से किसान की जिंदा जलकर मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
विस्तार
हरदोई जिले में पचदेवरा थाना क्षेत्र के ललुआपुर गांव में झोपड़ी में सो रहे किसान की रविवार की रात जिंदा जलकर मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया। थाना क्षेत्र के ग्राम ललुआपुर निवासी जीतराम राजपूत (55) खेतीबाड़ी करते थे।
उसके घर के सामने झोपड़ी बनी है। रविवार की रात वह झोपड़ी के अंदर सो रहा था। देर रात दो बजे के करीब संदिग्ध हालात में आग लगने से उसकी जिंदा जलकर मौत हो गई। आग की लपटें उठतीं देख ग्रामीणों और परिजनों में अफरातफरी मच गई।
परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जब तक जीतराम की जलकर मौत हो चुकी थी। परिजनों के मुुताबिक, बीड़ी पीते सो जाने से बिस्तर में आग लगने से हादसा हुआ है। जीतराम अविवाहित था। वह चार भाइयों में सबसे बड़ा था। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया। एसओ अनिल कुमार ने बताया कि घटना संज्ञान में नहीं है।