फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Farha was reunited with her dog Monty following DM order; she had appealed for help to get her dog back

Kanpur: डीएम के आदेश पर फरहा को मिला मोंटी, नौ महीने के पैरालाइज कुत्ते को पाने के लिए लगाई थी गुहार

Wed, 07 Jan 2026 11:28 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 07 Jan 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Farha was reunited with her dog Monty following DM order; she had appealed for help to get her dog back
डीएम ने महिला को वापस कराया उसका कुत्ता मोंटी - फोटो : अमर उजाला

अपने पालतू कुत्ते मोंटी को वापस पाने के लिए एक युवती को कई विभागों के चक्कर लगाने पड़े, लेकिन उसे न्याय जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के जनता दर्शन में मिला। डीएम के हस्तक्षेप के बाद नौ महीने के पैरालाइज कुत्ते मोंटी को उसकी देखभाल करने वाली युवती के सुपुर्द कर दिया गया।

विज्ञापन


पनकी रोड निवासी फरहा नाज पिछले नौ महीनों से बीमार और पैरालाइज कुत्ते मोंटी की देखरेख कर रही थीं। किसी कारणवश बाहर जाने पर उन्होंने मोंटी को छपेड़ा पुलिया स्थित कनिका मिश्रा के शेल्टर होम में तीन दिन के लिए रखा था। वापस आकर जब फरहा ने मोंटी को वापस मांगा, तो शेल्टर होम संचालिका ने देने से इन्कार कर दिया। मामला गुरुदेव चौकी पहुंचा, जहां विवाद के चलते पुलिस ने मोंटी को एसपीसीए की केयर टेकर अर्चना त्रिपाठी को सौंप दिया।
विज्ञापन


फरहा ने मोंटी को पाने के लिए पूर्व सांसद मेनका गांधी, नगर निगम, विकास भवन और रायपुरवा पुलिस तक गुहार लगाई, लेकिन राहत नहीं मिली। फरहा ने के जनता दर्शन में पहुंचकर अपनी समस्या बताई। बताया कि सात जुलाई को आशाएं बेजुबान एनजीओ के माध्यम से उन्हें मोंटी मिला था और तभी से वह उसकी सेवा कर रही हैं। डीएम ने तत्काल शेल्टर होम संचालिका से बातचीत की। इसके बाद मोंटी को फरहा नाज को सौंप दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed