Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   'Fare-special' trains: Not just speed, but a guarantee of punctuality too.

Kanpur News: किराया स्पेशल, रफ्तार नहीं, समय की गारंटी भी

Sun, 08 Nov 2026 01:50 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
'Fare-special' trains: Not just speed, but a guarantee of punctuality too.
कानपुर। त्योहार पर घर पहुंचने की जल्दी यात्रियों की जेब और समय दोनों पर भारी पड़ रही है। नियमित ट्रेनों में लंबी वेटिंग और नो रूम के बीच रेलवे ने भीड़ कम करने के लिए स्पेशल ट्रेनों का संचालन बढ़ाया है, लेकिन इनका महंगा किराया और लगातार लेटलतीफी यात्रियों की परेशानी बढ़ा रही है। कानपुर से लखनऊ के महज 75 किलोमीटर के सफर में नियमित ट्रेन के स्लीपर का किराया करीब 150 रुपये है, जबकि स्पेशल ट्रेन में इसी यात्रा के लिए लगभग 450 रुपये चुकाने पड़ रहे हैं। यानी यात्रियों को तीन गुना तक किराया देने के बावजूद समय पर पहुंचने की गारंटी नहीं मिल रही। त्योहार के दौरान कानपुर से गुजरने वाली कई स्पेशल ट्रेनें छह से 14 घंटे तक, जबकि कुछ 20 घंटे से अधिक की देरी से चल रही हैं।
विज्ञापन

रेलवे त्योहारों पर अतिरिक्त ट्रेनों के संचालन को यात्रियों की सुविधा के लिए उठाया गया कदम बताता है, लेकिन इनका किराया नियमित ट्रेनों के मुकाबले काफी अधिक है। कानपुर-लखनऊ जैसे छोटे रूट पर स्लीपर श्रेणी में ही तीन गुना तक अंतर है। थर्ड एसी और सेकंड एसी में भी किराये का अंतर यात्रियों की जेब पर भारी पड़ रहा है। दिल्ली, मुंबई, सूरत और बिहार की ओर जाने वाली स्पेशल ट्रेनों में भी सामान्य किराये से अधिक भुगतान करना पड़ रहा है। इसके बावजूद ट्रेनों की लेटलतीफी कम होने के बजाय बढ़ती जा रही है। ऐसे में यात्रियों को महंगा टिकट खरीदने के बाद भी घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्पेशल ट्रेनों की लेटलतीफी का उदाहरण ट्रेन नंबर 02564 है। उपलब्ध परिचालन रिकॉर्ड के अनुसार, नई दिल्ली से लगभग समय पर रवाना होने वाली यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल पहुंचते-पहुंचते 35 मिनट से एक घंटे तक लेट हो जाती है। कानपुर से आगे ऐशबाग पहुंचने तक इसकी देरी बढ़कर एक घंटा 15 मिनट से एक घंटा 55 मिनट तक हो जाती है। आगे मुजफ्फरपुर और बरौनी की ओर जाने पर कुल देरी तीन से पांच घंटे तक पहुंच जाती है। हैरानी की बात यह है कि ट्रेन का उन्नाव में ठहराव भी नहीं है। इसके बावजूद कानपुर से ऐशबाग के बीच इसे करीब दो घंटे तक की देरी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कानपुर से गुजरने वाली कई अन्य स्पेशल ट्रेनों की स्थिति भी चिंताजनक है। ट्रेन नंबर 04152 (लोकमान्य तिलक टर्मिनस-कानपुर स्पेशल) के कानपुर पहुंचने में 20 घंटे से अधिक की देरी दर्ज की गई है। आनंद विहार से पटना और दानापुर जाने वाली ट्रेनें 03318 और 03228 भी कई बार 13 से 15 घंटे तक लेट पहुंच रही हैं। हावड़ा-दिल्ली स्पेशल 04051 गोविंदपुरी पहुंचने में कई बार 14 घंटे 30 मिनट से अधिक लेट हो रही है। वहीं, उधना-रक्सौल स्पेशल 05560 में भी 14 से 17 घंटे तक की देरी दर्ज की गई है।
व्यस्त दिल्ली-हावड़ा और कानपुर-लखनऊ रेल रूट पर त्योहारों के दौरान ट्रेनों का दबाव बढ़ जाता है। परिचालन व्यवस्था में नियमित और प्राथमिकता वाली ट्रेनों को रास्ता देने के लिए स्पेशल ट्रेनों को कई बार लूप लाइन या आउटर पर रोकना पड़ता है। राजधानी, वंदे भारत और अन्य नियमित ट्रेनों के संचालन के बीच स्पेशल ट्रेनों को आगे बढ़ने का मौका देर से मिलता है। इसके अलावा शुरुआती स्टेशन पर रेक तैयार करने और परिचालन में होने वाली देरी का असर आगे के स्टेशनों तक पहुंचता है।
नियमित ट्रेनों में लंबी वेटिंग और नो रूम के कारण यात्रियों के पास स्पेशल ट्रेनों में सफर करने के अलावा सीमित विकल्प बचते हैं। अधिक किराया चुकाने के बाद भी ट्रेन के पहुंचने का समय तय नहीं रहता।

यात्री रॉबिन गुप्ता ने बताया कि कानपुर से लखनऊ की दूरी महज 75 किलोमीटर है, लेकिन ट्रेन से पहुंचने में दो घंटे या उससे अधिक समय लग रहा है और किराया भी ज्यादा देना पड़ रहा है। ऐसे में मेमू से सफर करना बेहतर है। वहीं, यात्री मनोज कुमार का कहना है कि ट्रेन के बजाय एक्सप्रेसवे से लखनऊ पहुंचना ज्यादा सुविधाजनक है। एक्सप्रेसवे से करीब डेढ़ घंटे में सफर पूरा हो जाता है, जबकि ट्रेन में दो घंटे लग रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed