फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Family uproar over youth's death, doctor of private hospital accused of giving wrong injection

युवक की मौत पर परिजनों का हंगामा, निजी अस्पताल के चिकित्सक पर लगाया गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप

Thu, 24 Feb 2022 01:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 01:20 AM IST
विज्ञापन
Family uproar over youth's death, doctor of private hospital accused of giving wrong injection
डेरापुर। आंबेडकर नगर निवासी एक युवक को अचानक सीने में दर्द होने पर परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में उपचार के बाद युवक घर पहुंचा तो फिर से उसकी हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन

इस पर परिजन उसे वापस अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टर पर गलत इंजेक्शन लगाने से मौत होने का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया। वहीं सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी ने परिजनों को समझाबुझा कर शांत कराया।
विज्ञापन

आंबेडकरनगर निवासी अंसार अली (45) मजदूरी करता था। बुधवार को वह मजदूरी करने के बाद शाम को घर पहुंचा। जहां उसने परिजनों से सीने में दर्द होने की बात बताई। इसके बाद वह घर से पैदल कस्बे के मुंगीसापुर रोड पर संचालित निजी अस्पताल पहुंचा और डॉक्टर को समस्या बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर ने इंजेक्शन लगाकर उसे घर भेज दिया। घर आते ही उसकी हालत बिगड़ गई। इस पर परिजन उसे दोबारा उसी अस्पताल ले गए। तब तक उसकी मौत हो गई। इसके बाद भी डॉक्टर ने परिजनों को अंसार को जिला अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इस पर परिजन भड़क गए।

उन्होंने गलत इंजेक्शन लगाने से मौत होने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। मृतक के परिजनों ने 112 डायल कर घटना की जानकारी पुलिस को दी है। हंगामे की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी भगवान सिंह यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मृतक के परिजनों को समझाबुझा कर तहरीर मांगी।
इसी बीच इंजेक्शन लगाने वाला डॉक्टर अस्पताल से लापता हो गया। थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों के तहरीर देने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed