{"_id":"6216901282494d78dc5e4c62","slug":"family-uproar-over-youth-s-death-doctor-of-private-hospital-accused-of-giving-wrong-injection-akbarpur-news-knp6822336197","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की मौत पर परिजनों का हंगामा, निजी अस्पताल के चिकित्सक पर लगाया गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की मौत पर परिजनों का हंगामा, निजी अस्पताल के चिकित्सक पर लगाया गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप
विज्ञापन
डेरापुर। आंबेडकर नगर निवासी एक युवक को अचानक सीने में दर्द होने पर परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में उपचार के बाद युवक घर पहुंचा तो फिर से उसकी हालत बिगड़ गई।
इस पर परिजन उसे वापस अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टर पर गलत इंजेक्शन लगाने से मौत होने का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया। वहीं सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी ने परिजनों को समझाबुझा कर शांत कराया।
आंबेडकरनगर निवासी अंसार अली (45) मजदूरी करता था। बुधवार को वह मजदूरी करने के बाद शाम को घर पहुंचा। जहां उसने परिजनों से सीने में दर्द होने की बात बताई। इसके बाद वह घर से पैदल कस्बे के मुंगीसापुर रोड पर संचालित निजी अस्पताल पहुंचा और डॉक्टर को समस्या बताई।
विज्ञापन
परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर ने इंजेक्शन लगाकर उसे घर भेज दिया। घर आते ही उसकी हालत बिगड़ गई। इस पर परिजन उसे दोबारा उसी अस्पताल ले गए। तब तक उसकी मौत हो गई। इसके बाद भी डॉक्टर ने परिजनों को अंसार को जिला अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इस पर परिजन भड़क गए।
उन्होंने गलत इंजेक्शन लगाने से मौत होने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। मृतक के परिजनों ने 112 डायल कर घटना की जानकारी पुलिस को दी है। हंगामे की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी भगवान सिंह यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मृतक के परिजनों को समझाबुझा कर तहरीर मांगी।
इसी बीच इंजेक्शन लगाने वाला डॉक्टर अस्पताल से लापता हो गया। थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों के तहरीर देने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।