फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Family members thrashed the lover couple in Hamirpur, Report filed on advocates Tahrir

Hamirpur: प्रेमी जोड़े को परिजनों ने धुना, अधिवक्ता के बयान देने जा रहे थे कोर्ट, रिपोर्ट दर्ज

Sat, 04 Feb 2023 10:52 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 04 Feb 2023 10:52 PM IST
सार

राठ थाना क्षेत्र में अधिवक्ता के साथ कोर्ट में बयान के लिए जा रहे प्रेमी जोड़े को परिजनों ने जमकर पीट डाला। अधिवक्ता ने एसपी से सुरक्षा की गुहार लगाई है। उन्होंने बताया कि महिला थाना के पास करीब 6-7 लोग उसके साथ चल रही युवती व उसके पति को पकड़कर कार में डालने लगे थे।
 

विज्ञापन
Family members thrashed the lover couple in Hamirpur, Report filed on advocates Tahrir
महिला थाने में अधिवक्ता से जानकारी लेती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर जिले में अधिवक्ता के साथ कोर्ट में बयान देने जा रहे प्रेमी जोड़े को महिला थाने के बाहर परिजनों ने धुन दिया। जिससे प्रेमी जोड़ा बचाव के लिए थाने में घुस गया। हंगामे की सूचना पर क्राइम इंस्पेक्टर सत्यविजय मौके पर पहुंचे और मामला शांत कराया। 

विज्ञापन

वहीं युवती के परिजनों ने थाने में मारपीट का आरोप लगाया है। शहर के रहुनियां धर्मशाला मोहल्ला निवासी अधिवक्ता  हरपाल सिंह सेंगर ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह शनिवार सुबह करीब 10 बजे अपने आवास से कचहरी जा रहा था।
विज्ञापन

जैसे ही वह महिला थाना के आगे आया तो करीब 6-7 लोग उसके साथ चल रही मुवक्किल युवती व उसके पति खुद्दाम निवासी खेड़ा थाना राठ को पकड़कर कार में डालने लगे। बताया कि शोर मचाने पर काफी जद्दोजहद व मोहल्ला के लोगों के विरोध करने पर किसी तरह दोनों ने महिला थाने में घुसकर अपनी जान बचाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आरोपियों ने उसके साथ भी अभद्रता व मारपीट की है। बताया कि मुवक्किल नूरजहां का आज सीजीएम न्यायालय में कलमबंद बयान उच्च न्यायालय इलाहाबाद के आदेश पर होने थे। जो इस समय महिला थाने में पुलिस संरक्षण में हैं।

एसपी से उसके मुवक्किल व उसकी सुरक्षा की गुहार लगाई है। कोतवाल दुर्ग विजय सिंह ने बताया कि अधिवक्ता की तहरीर के आधार पर लड़की के भाई मुफीद, मतीन, मुकीम निवासी राठ पर मारपीट का मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed