फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Family members create ruckus over the death of a married woman

Kanpur News: विवाहिता की मौत पर परिजनों का हंगामा

Mon, 06 Oct 2025 02:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
Family members create ruckus over the death of a married woman
कानपुर। नवाबगंज थाना क्षेत्र में शनिवार को विवाहिता की बीमारी से मौत हो गई। मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालीजनों पर उसे प्रताड़ित करके बीमार करने का आरोप और गैरइरादतन हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। भाई ने बहनाेई समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


नवाबगंज के ख्यौरा उजियारीपुरवा निवासी ओमप्रकाश के अनुसार नौ फरवरी 2023 को बेटी अमिता (31) की शादी मैनावती मार्ग स्थित आम्रपाली विहार के गौरव गुप्ता से की थी। आरोप है कि दामाद गौरव, बेटी के ससुर जितेंद्र, भाई सौरभ, भाभी संध्या और ननद अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर अमिता को प्रताड़ित करते थे।
विज्ञापन


भाई अंकित के अनुसार अमिता को दहेज का ताना देकर ससुरालीजन पीटते थे। कई दिन तक खाना नहीं देते थे। जब उसके शरीर पर चोट के निशान देखे और दबाव डालकर पूछा तब उसने प्रताड़ना की बात बताई। भाई के अनुसार अमिता को बालों से पकड़कर पीटा जाता था। इस कारण उसकी दिमाग की नसें कमजोर हो गईं थीं। उसे चक्कर आने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

29 अगस्त को बहनोई उसे बेसुध हालत में मायके छोड़ गया। उसका आर्यनगर के एक अस्पताल में इलाज करा रहे थे। कुछ दिन बाद बहनोई निरालानगर के एक अस्पताल में उसका इलाज कराने की बात कहकर साथ ले गया। वहां अमिता की हालत बिगड़ने पर उसे लखनपुर स्थित अस्पताल ले गए जहां उपचार के दौरान शनिवार को उसकी मौत हो गई।

इस पर अमिता के परिजनों ने हंगामा किया। नवाबगंज इंस्पेक्टर केशव तिवारी के अनुसार भाई अंकित की तहरीर पर नवाबगंज थाने में पति समेत पांचों आरोपियों के खिलाफ गैरइरादतन हत्या, प्रताड़ना, धमकाना, मारपीट समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed