फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Family members create a ruckus over woman's death.

Kanpur News: महिला की मौत पर परिजन का हंगामा

Mon, 27 Jul 2026 02:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Family members create a ruckus over woman's death.
कानपुर। चकेरी के कृष्णापुरम स्थित निजी अस्पताल में महिला की मौत पर आक्रोशित परिजन ने हंगामा किया। पुलिस ने समझा-बुझाकर शांत कराया। सनिगवां निवासी ऑटो चालक राजेश पाल ने बताया कि उनकी गर्भवती पत्नी उर्मिला पाल (35) को बीते बुधवार को प्रसव पीड़ा होने पर कांशीराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। राहत न मिलने पर शनिवार रात को पत्नी को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने ऑपरेशन की सलाह देकर उर्मिला को भर्ती कर लिया। परिजन के अनुसार देर रात ऑपरेशन के बाद बच्चे का जन्म हुआ लेकिन उर्मिला की हालत बिगड़ने पर उसे दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उर्मिला की मौत हो गई। गुस्साए परिजन ने लापरवाही का आरोप लगा हंगामा किया। उर्मिला अपने पीछे पति राजेश पाल और दो बेटियां सुहाना व शुभी को छोड़ गई हैं। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed