फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   family member angry for not taken action against criminals

यूपी: हत्यारोपियों की गिरफ्तारी न होने पर आक्रोशित परिजनों ने किया जमकर हंगामा, लगाया जाम

Tue, 21 May 2019 01:52 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 21 May 2019 01:52 PM IST
विज्ञापन
family member angry for not taken action against criminals
आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न होने से हंगामा करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
उन्नाव के दोस्तीनगर में 12 मई को संदिग्ध हालात में युवती की मौत के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से आक्रोशित परिजन सोमवार को सड़क पर उतर आए। एसपी आफिस के निकट मृतका की बहन, पिता, मां व भाई ने रिश्तेदारों के साथ मिलकर जाम लगाया। लगभग एक घंटे तक चले हंगामे के बाद सीओ ने जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन शांत हुए व जाम हटाया। 
विज्ञापन


सदर कोतवाली के दोस्ती नगर निवासी सतेंद्र सिंह की पत्नी उमांगिनी की 12 मई को संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। अंतिम संस्कार के दौरान उमांगिनी के भाई ने बहन की हत्या का आरोप लगा पुलिस को सूचना दी थी। इस पर पुलिस अधजले शव को चिता से उठा लाई थी।
विज्ञापन


पिता संतोष सिंह ने ससुराल वालों पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने पति सतेंद्र सिंह, ससुर भंवर सिंह, सास, जेठ मीनू व टीनू, जेठानी प्रिया व चांदनी के खिलाफ हत्या व दहेज के लिए प्रताड़ित करने का मुकदमा दर्ज किया था। हालांकि पुलिस ने अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की है। इस पर सोमवार को उमांगिनी के पिता संतोष, मां सरोज, बहन दीपा व भाई आदर्श व शिवम एसपी आफिस के निकट पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए उन्होंने चौराहा पर जाम लगा दिया। पुलिस व शासन के खिलाफ वह एक घंटे तक नारेबाजी करते रहे। हंगामा बढ़ने पर सिविल लाइन चौकी इंचार्ज अमर सिंह व महिला दरोगा सुनीता चौरसिया मौके पर पहुंची। इस बीच सीओ सिटी उमेश चंद्र त्यागी भी पहुंच गए। उन्होंने आक्रोशित परिजनों को शांत करा जाम हटवाया।


इसके बाद वह परिजनों को लेकर अपने कार्यालय चले गए। जहां उन्होंने आश्वासन दिया कि वह जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लेंगे। वहीं, उमांगिनी की मां सरोज सिंह ने कहा कि ससुराल वालों ने उसकी बेटी की हत्या कर दी। अब वह उसके बच्चे की भी हत्या कर देंगे। मां सरोज सिंह ने पुलिस से उमांगिनी के बच्चे को भी उनके सुपुर्द कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed