{"_id":"5f48de3d07d7c96f023ad889","slug":"family-caught-girl-after-two-weeks-told-his-religion-converted","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दो सप्ताह से लापता युवती को परिजनों ने पकड़ा, धर्मपरिवर्तन की आशंका, कहा जबरन कराया गया निकाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो सप्ताह से लापता युवती को परिजनों ने पकड़ा, धर्मपरिवर्तन की आशंका, कहा जबरन कराया गया निकाह
Fri, 28 Aug 2020 04:24 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 28 Aug 2020 04:24 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
कानपुर के गोविंदनगर थाना क्षेत्र में करीब दो सप्ताह से लापता युवती को परिजनों ने राष्ट्रीय बजरंगदल के कार्यकर्ताओं की मदद से चकेरी के जेके फर्स्ट के पास से पकड़ लिया। साथ में मौजूद अन्य लोग भाग निकले। परिजन युवती को साथ लेकर एसपी साउथ कार्यालय पहुंचे।
परिजनों ने युवती को जबरन अपने साथ ले जाकर निकाह करना, उसका वशीकरण कर धर्मपरिवर्तन कराने की आशंका व शारीरिक शोषण जताकर तहरीर देकर एफआईआर दर्ज कराई। राष्ट्रीय बजरंगदल के प्रांत महामंत्री रामजी तिवारी, पूर्वी जिलाध्यक्ष पंकज वर्मा, महानगर उपाध्यक्ष योगी अजय मिश्रा ने बताया कि गोविंदनगर 13 ब्लॉक में रहने वाली मुस्कान तिवारी बारादेवी के पास कोचिंग पढ़ने जाती थी।

Trending Videos
वहां दूसरे समुदाय के लोगों से उसकी दोस्ती हो गई। इसके बाद उन्होंने उसकी जान पहचान पास स्थित एक ट्रांसपोर्ट में काम करने वाले जाजमऊ जेके फर्स्ट निवासी आरिफ शाह से करा दी। आरिफ ने उससे नजदीकी बढ़ाई और करीब 15 दिन पहले उसे अपने साथ ले गया।
माता-पिता ने बदनामी के भय से किसी को कुछ नहीं बताया। बुधवार को अचानक युवती ने अपनी मां को फोन कर मिलने के लिए जाजमऊ बुलाया। इस पर मां ने बजरंगदल से मदद मांगी। गुरुवार को मां बेटी से मिलने जाजमऊ पहुंची तो वह दो लोगों के साथ दिखी, लेकिन कार्यकर्ताओं की भीड़ देख दोनों युवती को छोड़ कर भाग निकले।
इसके बाद युवती को साथ लेकर एसपी साउथ कार्यालय पहुंचे। युवती ने बताया कि आरिफ ने उससे निकाह कर लिया है। वह उसे रूमा सलेमपुर स्थित मस्जिद ले गया, जहां एक मौलवी ने वशीकरण के लिए उसे ताबीज पहनाया और कागज में उर्दू भाषा में लिख कर उसे पानी में भिगोकर पीने को कहा था। मां ने युवती के गले में पड़ा ताबीज काटा और उर्दू में लिखी हुई पर्चियां पुलिस के हवाले कर दीं। एसपी साउथ दीपक भूकर ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।