फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यहां छत पर नाचती है मौत, दहशत में जी रहे गांव के लोग

Thu, 02 Mar 2017 09:52 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 02 Mar 2017 09:52 AM IST
विज्ञापन
families fear in this village
डेमो
उत्तर प्रदेश में एक ऐसा गांव भी है जहां घरों की छतों पर मौत नाचती है। कहते हैं यहां अंधेरा होने पर कोई छत पर चला जाए तो समझो उसकी मौत आनी तय है। इस वजह से गांव वाले भयंकर दहशत में आ गए हैं। 




 

यहां छत पर नाचती है मौत, दहशत में जी रहे गांव के लोग

families fear in this village
डेमो
औरैया ज‌िले के सहार इलाके के इस गांव में मौत का सांया जब छतों पर मंडराता है तो लोग डर के मारे घरों में दुबकने को मजबूर हो जाते हैं। मां बांप के ल‌िए इस दुव‌िधा की घड़ी में सबसे बड़ी मुसीबत अपने कलेजे के टुकड़ों को संभालकर रखना होता है।

यहां छत पर नाचती है मौत, दहशत में जी रहे गांव के लोग

families fear in this village
डेमो
दरअसल, मां-बाप की आंखों के ये नन्हें मुन्हें तारे नहीं जानते क‌ि उनके घरों की छत पर क्या है। वे नादान मना करने के बाद भी छत की ओर जाते है। उनकी ज‌िज्ञासा उन्हें ऐसा करने को मजबूर करती है। वे सोचते हैं आख‌िर छत पर ऐसा क्या है जो वहां जाने से उन्हें रोका जा रहा है। और इस नादान भूल में कोई न कोई नादाना श‌िकार बन ही जाता है। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां छत पर नाचती है मौत, दहशत में जी रहे गांव के लोग

families fear in this village
डेमो
दरअसल, औरैया के सहार क्षेत्र के गांव बदरियापुर में करीब आधा दर्जन घरों की छतों से बिजली की नंगी तारें गुजरी हैं। खुली पड़ी तारों का भयानक खौफ इन पर‌िवारों के द‌िलों में बैठा है। उन्होंने बच्चों के छत पर जाने से रोक लगा रखी है। केवल यही नहीं इस कारण से लोग छतों पर निर्माण कार्य भी नही करा पा रहे हैं। कई घर ब‌िना मरम्मत के जरजर पड़े हैं। 

बदरियापुर में इश्तयाक खां, इरफान खां ,शरीफ खां, इकरार खां व अबरार खां के घर के छतों से बिजली की लाइन गुजरी है। कई बार घर के बच्चे करंट की चपेट में आ चुके हैं। अबरार खां के पिता सिराज अहमद को छह साल पहले करंट लगा था। वह छत के नीचे आ गिरे। वह आज तक ठीक से चल नही पाते। हालत यह है कि घर के लोग अब छतों पर जाने से कतराने लगे हैं। बारिश के दिनों में घरों में करंट दौड़ने का भी डर रहता है। अक्सर अर्थिंग आनेे से बिजली के उपकरण भी फुंक जाते हैं। ग्रामीणों ने कई बार बिजली विभाग से समस्या समाधान की मांग की। लेकिन कोई ध्यान नही दे रहा है। जेई रामबहादुर ने बताया कि उन्हें जानकारी नही है। अगर कोई लिखित शिकायत देता है तो लाइन शिफ्ट कराने का इस्टीमेट तैयार कराएंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed