{"_id":"60e07fd08ebc3eccc45f4ca2","slug":"fake-white-cement-manufacturing-factory-caught-in-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर : नकली व्हाइट सीमेंट बनाने वाली फैक्टरी पकड़ी, संचालक को पड़ा अटैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर : नकली व्हाइट सीमेंट बनाने वाली फैक्टरी पकड़ी, संचालक को पड़ा अटैक
Sat, 03 Jul 2021 08:52 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 03 Jul 2021 08:52 PM IST
सार
पुलिस ने फैक्टरी में छापेमारी कर मौके से 16 बोरी तैयार माल, ब्रांडेड कंपनी के नाम की 31 खाली बोरियां बरामद की। कंपनी के प्रतिनिधि संचालक से बात कर ही रहे थे कि अचानक उसे अटैक पड़ गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में जूही पुलिस ने ब्रांडेड के नाम पर नकली व्हाइट सीमेंट बनाने वाली फैक्टरी पकड़ी है। पुलिस की छापेमारी से घबराए संचालक को अटैक पड़ गया। थाना प्रभारी संतोष आर्य के अनुसार दिल्ली स्थित जेके वॉल पुट्टी कंपनी के प्रतिनिधि लाल सिंह कादियान व दीप सिंह ने पुलिस को जानकारी दी कि परमपुरवा में अजीत जैन नकली वॉल पुट्टी बनाने की फैक्टरी चला रहा है।
वह एक लोकल ब्रांड के साथ ही जेके व्हाइट सीमेंट के नाम से नकली व्हाइट सीमेंट तैयार कर बाजार में बेच रहा है। पुलिस ने शुक्रवार शाम को फैक्टरी में छापेमारी कर मौके से 16 बोरी तैयार माल, ब्रांडेड कंपनी के नाम की 31 खाली बोरियां बरामद की।
कंपनी के प्रतिनिधि संचालक से बात कर ही रहे थे कि अचानक उसे अटैक पड़ गया। उसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है। थाना प्रभारी ने बताया कि जेके व्हाइट सीमेंट के प्रतिनिधि ने आरोपी के खिलाफ कॉपी राइट एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कराई है। ठीक होने के बाद उससे पूछताछ होगी।