{"_id":"ec694dcc945d562ac6e29a31cd75c8b9","slug":"fake-votes-cast-stone-firing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी वोट डालने पर पथराव, हवाई फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी वोट डालने पर पथराव, हवाई फायरिंग
कानपुर देहात, अमर उजाला ब्यूराो
Updated Mon, 22 Feb 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के मैजू समस्तपुर गांव में पंचायत सदस्यों के चुनाव में एक लड़की
विज्ञापन
के फर्जी वोट डालने पर दो पक्षों में विवाद के बाद पथराव और हवाई फायरिंग
हुई।
हवाई फायरिंग में कोई हताहत नहीं हुआ है। सीओ रमेश चंद्र विद्यार्थी व थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह यादव ने हालात को काबू में किया।
रसूलाबाद क्षेत्र के मैजू समस्तपुर ग्राम सभा के वार्ड -छह में रविवार को पंचायत सदस्यों का मतदान चल रहा था। गांव से सत्येंद्र कुमार और अजय कुमार चुनाव मैदान में थे।
मतदान के दौरान स्नेहलता पुत्री ओमप्रकाश सविता का वोट डालने उसकी छोटी बहन माधुरी आई। पूर्व प्रधान संतोष यादव ने गलत वोट डालने की बात कहकर विरोध जताया।
संतोष ने कहा कि विवाह के बाद स्नेहलता राजस्थान में रहती है। अभी विवाद चल रहा था, तभी गुंदार गांव निवासी रणवीर सिंह, इंद्रेश, रामेंद्र व अन्य साथियों ने हवाई फायरिंग शुरू कर दी। हालांकि फायरिंग में कोई हताहत नहीं हुआ।
बता दें कि मैजू समस्तपुर में ग्राम प्रधान की सीट अनुसूचित वर्ग आरक्षित थी। यादव बाहुल्य क्षेत्र में दो पूर्व प्रधान संतोष यादव और पपिन यादव ने अपने अपने प्रत्याशी मैदान में उतारे थे।
पपिन यादव गुट के प्रधान रामलाल जीते थे। एक मात्र सीट पर अजय कुमार को सत्येंद्र कुमार के विरोध में उतारा था। थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह यादव ने बताया कि फायरिंग की बात गलत है। मिट्टी के ढेले चलाए गए थे।